निर्यापक श्रमण मुनिश्री वीर सागर महाराज का 15 दिसंबर को होगा नागपुर में मंगल प्रवेश
नागपुर
संत शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के शिष्य एवम नव आचार्य श्री108 परम पूज्य समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती परम प्रभावक सुयोग्य शिष्य, नागपुर नगर गौरव, निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 श्री वीर सागर जी महाराज का पुण्योदय से सिद्धक्षेत्र नेमावर से विहार कर नागपुर नगर में आगमन होने जा रहा है।
श्री दिगम्बर जैन परवार मंदिर ट्रस्ट के तत्त्वाधान में दिनांक 15 दिसंबर 2024 दिन रविवार को प्रातः बेला में निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 वीर सागर जी महाराज ससंघ की भव्य ऐतिहासिक मंगल आगवानी होगी।

पूज्य गुरुदेव संघ को मेयो हॉस्पिटल – दोसर भवन चौक – अग्रसेन भवन चौक – गांधी पुतला – तांगा स्टैंड – शहीद चौक किराना ओली – मस्कासाथ से होते हुए परवारपुरा दिगंबर जैन मंदिर लाया जाएगा।

मुनिसंघ अगवानी में मुख्य आकर्षण का केंद्र बिंदु शिवमुद्रा व सिंह गर्जना करता दिव्य घोष होगा एवम महिला मंडल मंगल कलश धारण कर वह महापुरुषों की वेशभूषा में घोड़े पर सवार होगी साथ ही
महिला परिषद अष्ट द्रव्य की थाल लिए शोभायात्रा की शोभा को पुलकित करेगी। भव्य शोभा यात्रा में पाठशाला के बच्चे जैन ध्वज लिए चलेंगे। इस शोभा यात्रा की भव्यता में भक्तजन आचार्य भगवन रचित हाइकु तख्ती लेकर, चलेंगे एवं भक्ति की अभूतपूर्व प्रस्तुति देते हुए लेझिम नृत्य करती बालिकाएं सम्मिलित होगी।




सर्व धर्म समभाव को प्रदर्शित करते हुए घोड़ों पर बच्चे एवम बाल दिव्य घोष की गर्जना करते हुए बालक होंगे।भव्य शोभा यात्रा में डीजे पर मधुर जैन भजनों की गूंज सुनाई देगी जिससे वातावरण भक्ति से भरा होगा। नगर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा औरअनेकानेक स्वागत द्वार से नगर पुलकित होगा।शोभा यात्रा का आलम यह रहेगा की आगवानी पथ पर 108 स्थान पर निर्यापक श्रमण मुनि श्री वीर सागर जी के छायाचित्र दिखाई देंगे इसी के साथ विभिन्न स्थानों पर संस्कार रंगोली भव्य होगी।कागज के फूल उड़ाने वाली तोप भी आगमन की बेला को और ऐतिहासिक बनाएगी। बुलेट पर सवार श्रद्धालु एवम गजरथ शामिल होगा।
देशभक्ति को प्रदर्शित करती हुईराष्ट्रीय छाप समूह द्वारा जीवंत भारत माता की झांकी का सजीव चित्रण भी दिखाई देगा। नगर गौरव निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 वीर सागर जी महाराज के गृहस्थ अवस्था के प्रिय मित्र शैलेश भैया की अनगिनत सुनहरी अविस्मरणीय यादों का पिटारा लिए झांकी भी आकर्षण का मुख्य केंद्र बिंदु होगी
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
