बाजार नंबर एक में 20 से 24 जनवरी तक मनाया जाएगा ऐतिहासिक राम महोत्सव एसडीम महोदय, ई ओ साहब की मौजूदगी में व्यापारियों की हुई बैठक जिसमें लिया गया यह निर्णय

धर्म

बाजार नंबर एक में 20 से 24 जनवरी तक मनाया जाएगा ऐतिहासिक राम महोत्सव एसडीम महोदय, ई ओ साहब की मौजूदगी में व्यापारियों की हुई बैठक जिसमें लिया गया यह निर्णय
रामगंजमंडी
आज बाज़ार नंबर एक के व्यापारियों की 20 से 24 जनवरी तक राम महोत्सव मनाने हेतु मीटिंग हुई ।

 

 

जिसमे एस डी एम महोदय , ई ओ साहब मौजूद रहे । सभी ने इस बैठक में एक स्वर से यह निर्णय लिया कि 20 जनवरी से 24 जनवरी तक राम महोत्सव मनाया जायेगा ।

आकर्षण का केंद्र बिंदु

 

 


यह राम महोत्सव शाहजी चौराहे से माणक किराना के चौराहे तक रहेगा इस पूरे परिसर को बड़े आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। यह सजावट रामगंज मंडी के इतिहास की सबसे अच्छी सजावट होगी उम्मीद की जा रही है कि इतनी अच्छी सजावट होगी जैसी रामगंज मंडी में कभी किसी चौराहे पर नहीं हुई। इस सजावट में लगभग 5000 गुब्बारे, विभिन्न तरह के फूलों की सजावट इस पूरे परिसर में दिखाई देगी। वही इस पूरे परिसर में आकर्षक अलग-अलग तरह की रंगोलिया भी मनाई जाएगी साथ ही साथ 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर 2100 से अधिक दीपक लगाकर इसकी खुशियां मनाई जाएगी साथ ही साथ बड़ी एलइडी स्क्रीन पर इस राम महोत्सव को ऑनलाइन भी दिखाया जाएगा जिसकी तैयारियां की जा रही हैं।

भक्ति के इस अभूतपूर्व पल में, दिन में सुन्दरकांड ,शाम को भजन संध्या का आयोजन भी होगा । कई तरह की झाकियाँ भी बनायी जाएगी । जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगी। एवम 101 kg देशी घी की नुक़्ति का प्रसाद भी वितरण किया

 

 

व्यापारियों की एकता देखने को मिली। 
इस ऐतिहासिक महोत्सव के साथ-साथ बाजार नंबर एक के समस्त व्यापारियों में एकता भी देखने को मिली। इस मीटिंग में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला नगर भाजपा प्रदेश कार्य समिति पूर्व सदस्य वीरेंद्र जैन अध्यक्ष कमलेश गोएन पार्षद अकलेश मेडतवाल पूर्व जिला उपाध्यक्ष कौशल भावना पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव फौजी ओमप्रकाश मेघवाल सुरेश जैन बाबरिया,दिलीप सर्राफ़, हरेश पतीरा, संजय पतीरा, विकास गर्ग ,महावीर जैन,नितिन जैन, अशोक जैन ,संजय जैन,मयूर जैन, अंकुश जैन, योगेश जिंदल,दिनेश पाटीदार, सुरेश सोनी, मनोज सोनी,गोरधन सोनी, गज्जू जैनमोती, राकेश जैन और समस्त व्यापारी उपस्थित थे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *