मुकमाटी अर्थज्ञान एवम शिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार 17 मई को होगा
रामगंजमंडी
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आचार्य भगवंत श्री विद्यासागर जी की महानतम कृति श्री मूकमाटी महाकाव्य का अर्थज्ञान शिक्षण शिविर एवं श्री सम्यग्ज्ञान शिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक *17 मई से 26 मई तक होने जा रहा है।
जिसका शुभारंभ 17 मई 2025 को प्रातः बेला में होगा जानकारी देते हुए शिविर निदेशक प्रशांत जैन आचार्य एवं शिविर संयोजक श्री आकाश जैन आचार्य ने बताया कि 17 मई प्रातःकाल 6.45 बजे श्री जी का अभिषेक शांतिधारा एवं सामूहिक पूजन की जाएगी।

पूजन के पश्चात _प्रातः 8.15 बजे से शिविर के रजत कलश ध्वजा एवं रजत दीपक की स्थापना की जाएगी एवम_(ज्ञानसारथी परिवार का चयन
स्थापना के पश्चात सभी शिविरार्थियों के लिए शिविर की सामग्री प्रदान की जाएगी l

कार्यक्रम में उपस्थित सभी धर्मप्रेमी बंधुओं के लिए सामूहिक अल्पाहार की व्यवस्था भी रखी गईं हैं।अल्पाहार की व्यवस्था अल्पाहार प्रायोजक परिवार श्री प्रमोद कुमार सुरेश कुमार सिद्धार्थ कुमार जैन बाबरिया परिवार दोतड़ा परिवार द्वारा की गई हैं।)


शिविर संयोजक आकाश जैन आचार्य ने बताया कि 17 मई से 26 मई तक आयोजित इस शिविर में प्रतिदिन श्री जी का अभिषेक शांति धारा एवं पूजन किया जाएगा उसके बाद विभिन्न कक्षाओं के द्वारा धार्मिक अध्ययन कराया जाएगा। सभी धार्मिक कक्षाओं में सांगानेर से आमन्त्रित विद्वानों द्वारा सभी धार्मिक कक्षाओं का अध्ययन कराया जाएगा। जिसमें मूकमाटी महाकाव्य का अध्ययन श्री विनोद जैन आचार्य द्वारा करवाया जाएगा। वहीं प्रश्नोत्तर रत्नमालिका का स्वाध्याय श्री हेमंत जैन आचार्य द्वारा करवाया जाएगा एवं बालबोध भाग 1 एवं 2 का अध्ययन श्री आकाश जैन आचार्य एवं मनोज जैन आचार्य द्वारा कराया जाएगा एवं प्रतिदिन संध्या बेला में छोटे-छोटे बच्चों को धर्म अध्ययन के साथ साथ क्राफ्ट एवं आर्ट भी सिखाए जाएंगे। एवं संध्या बेला में आचार्य श्री द्वारा लिखित अनुपम कृति मुकमाटी महाकाव्य का भी अध्ययन कराया जाएगा। इसके साथ ही आमंत्रित विद्वत द्वारा प्रवचन होंगे।
इसी कड़ी में 25 मई को सभी कक्षाओं की परीक्षाएं प्रातः 8:30 बजे संपन्न होगी एवं संध्या बेला में विद्वत सम्मान एवम पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न होगा।
26 की अनुपम बेला में भगवान शांतिनाथ का जन्म तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा एवं 46 मंडलीय विद्यान एक साथ 46मंडलों पर संपन्न होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
