रामगंजमंडी 25 दिसंबरकांग्रेस की दो साल बदहाल , पोल खोल यात्रा 29 दिसंबर को।
रामगंजमंडी
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा ने बताया कि राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर सरकार की वादाखिलाफी और कुशासन के खिलाफ रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस *दो साल बदहाल , पोल खोल यात्रा* का आयोजन 29 दिसंबर को करने जा रही है जिसमें मंडल कांग्रेस कमेटिया और कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता पदाधिकारीगण अलग अलग क्षेत्रों से स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर आमजन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए झांकियों के साथ अपने अपने क्षेत्र के गांव ढाणी में घूमते हुए रामगंजमंडी नगर के अंदर चल झांकियां प्रदर्शित करते हुए प्राइवेट बस स्टेंड खैराबाद चौराहा पर नुक्कड़ सभा के रूप में समापन करेंगे जिसमें कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल , विधानसभा प्रभारी महेंद्र राजोरिया , कोटा देहात जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला प्रभारी देशराज मीणा , विधानसभा समन्वयक धर्मराज मेहरा उपस्थित रहेंगे ।
ब्लॉक कांग्रेस के संघटन महासचिव कमल गुर्जर ने दो साल बदहाल , पोल खोल यात्रा के लिए पांच सदस्यीय संयोजन समिति घोषित की जिसमें अशोक मेघवाल, रिंकू धाकड़, जहांगीर खान, चतुर्भुज अहीर, और टिंकू राठौर को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा ने कहा दो साल में सरकार ने कोई काम नहीं किया केवल वादों और जुमलो में सरकार चल रही है , घोषणावीर बन काम किया जा रहा है धरातल पर हर वर्ग परेशान है केवल नाम बदलो योजना सरकार का एक मात्र काम दिखाई दे रहा है , कांग्रेस ने मंडल स्तर पर मीटिंग कर जिम्मेदारियों दी है ।



