देवनगर जैन मंदिर में घटयात्रा एवं रथयात्रा के साथ हुआ तीन दिवसीय वेदी शुद्धि एवं जिनबिंब स्थापना महोत्सव का शुभारंभ
आगरा
15 जनवरी से गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य एवं श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट देवनगर के तत्वावधान में तीन दिवसीय वेदी शुद्धि एवं जिनबिंब स्थापना समारोह का शुभारंभ श्रीजी रथयात्रा एवं घटयात्रा के साथ हुआ|
रथयात्रा भी निकाली गई रथयात्रा में भक्त श्रीजी की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर चल रहे थे और साथ में आर्यिकासंघ भी चल रहा था। रास्ते में जगह-जगह भक्तों ने अपने घर के सामने श्रीजी की मंगल आरती उतारी एवं श्रीजी रथयात्रा एवं घटयात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया| घटयात्रा एव रथयात्रा मंदिर जी से शुरू मऊ रोड,मुंबई वाली बगीची,दयालबाग रोड,खंदारी चौराहा होते हुए श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर देवनगर पहुंची। घटयात्रा के मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने विधानाचार्य नीरज जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा देवाआज्ञा जाप अनुष्ठान की क्रियाएं संपन्न की गई।

साथ ही ध्वजारोहण श्री दिगंबर जैन लोकोदय तीर्थक्षेत्र के शिरोमणि महामहिम ट्रस्टी श्री निर्मल कुमार मोठ्या परिवार द्वारा किया गया| इस अवसर पर मंदिर कमेटी ने शिरोमणि महामहिम ट्रस्टी श्री निर्मल कुमार मोठ्या एवं शिखरचंद जैन सिंघई का माल एवं मुकुट पहनकर स्वागत सम्मान किया|


इसके बाद वेदी स्वर्ण कार्य प्रदाता शिखरचंद जैन सिंघई एवं निर्मल जैन मौठ्या ने विधानाचार्य नीरज जैन शास्त्री के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ वेदी शुद्धि की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की|

शाम: 6:00 बजे आनन्दयात्रा गुरुभक्ति माताजी के द्वारा साय: 7:00 बजे से संगीतमय महाआरती की गई| इस दौरान देवनगर जैन समाज का उत्साह देखते ही बन रहा था|


मीडिया प्रभारी शुभम जैन बताया कि वेदी शुद्धि जिनबिंब स्थापना महोत्सव के दूसरे दिन 16 जनवरी दिन मंगलवार को प्रात 7:00 बजे से श्रीजी का अभिषेक शान्तिधारा

प्रातः 8.30 बजे से नित्य नियम पूजन सकलीकरण इंद्र प्रतिष्ठा मंगल प्रवचन तदुपरांत याग मण्डल विधान शाम 4:00 बजे से भक्तामर दीप महाअर्चना विधान की क्रियाएं संपन्न की जाएगी|



इस अवसर पर अवनी जैन,डीके जैन, एमसी जैन,नवरत्न जैन,अजित जैन, राजू गोधा,राजकुमार गुड्डू,संजू गोधा, मुकेश रपरिया,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,विवेक जैन,आगरा दिगंबर जैन परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन समस्त सकल जैन समाज ग्रेटर देवनगर,दयालबाग,सरलाबाग के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
