दर्शनोदय थूबोंनजी जैसा कार्यालय देशभर में नहीं देखा-मुनिश्री नवीन कार्यालय का उद्घाटन राजू मेडिकल परिवार ने किया

धर्म

दर्शनोदय थूबोंनजी जैसा कार्यालय देशभर में नहीं देखा-मुनिश्री नवीन कार्यालय का उद्घाटन राजू मेडिकल परिवार ने किया

अशोक नगर —
मध्य भारत के सबसे बड़े तीर्थ अतिशय क्षेत्र दर्शनोंदय तीर्थ थूबोनजी में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के निर्देशन में नवीन विशाल कार्यालय का निर्माण लम्बे समय से चल रहा था जिसका उद्घाटन आज परम पूज्य मुनि श्री पद्मसागरजी महाराज के सान्निध्य में विनोद कुमार वैभव कुमार राजूमेडिकल परिवार ने पूरे विधि-विधान के साथ किया इस दौरान कमेटी द्वारा मुनि श्री को शीतकालीन वाचना हेतु श्री फल भेंट किया गया।

 

 

 

 

देशभर में हम पैदल विहार करते हैं ऐसा आफिस नहीं देखा–मुनिश्री
इस दौरान परम पूज्य मुनिश्री पद्मसागरजी महाराज ने कहा कि वर्षो से हम पैदल विहार रहे हैं बहुत सारे क्षेत्रों के दर्शन किए बहुत अच्छी धर्मशाला भी देखीं लेकिन ऐसा व्यवस्थित विशाल कार्यालय नहीं देखा।

 

ये कल्पना भी मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज की है वे बहुत आगे का सोचकर है तब ही तो तीर्थ क्षेत्र पर कहा कौन सी आवश्यकता है वैसी योजना बनाकर कार्य करने की प्रेरणा देता है हम कल भी कह रहे थे कि जब भी महाराज श्री सुधासागरजी महाराज आयेंगे इस क्षेत्र को पंख लगेगे अभी आगरा में जिस तरह से लोकोदय तीर्थ का शिलान्यास हुआ उसने तो सारे रिकॉर्ड तोड दिए।


कार्पोरेट आफिस की तरह बनाया गया है आफिस

 

 

इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टींगू ने कहा कि महाराज के निर्देशन अनुसार कमेटी ने काम किया है कमेटी के महामंत्री विपिन सिंघई ने कहा कि तीर्थ क्षेत्र कमेटी से हुकम काकाजी आयें थे तो वह भी इस आफिस को देखकर भी मल्टी सिटी को याद कर कह रहे थे। ये तो कोई कारपोरेट हाऊस की तरह का आफिस लगता है। इस दौरान कमेटी के निर्माण मंत्री विनोद मोदी ने कहा कि मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी के अल्प प्रवास ने दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी को इतना कुछ दिया कि कमेटी अभी भी उन्हीं कार्यो को पूरा करने में लगी हैं। नवीन कार्यलय में कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल के नेतृत्व में मंगल कलश की भी स्थापना की गई।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *