मुनिश्री 108 शाश्वत सागर महाराज सानिध्य में नसियाजी में इंद्रध्वज महामंडल विधान आज से
कोटा
आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 शाश्वत सागर महाराज का मंगल आगमन शुक्रवार की प्रातः मेला में डीसीएम जैन मंदिर से कंसुआ, एरोड्रम, मोती महल चौराहा, छोटा चौराहा से होते हुए अतिशय क्षेत्र दिगंबर जैन नसियाजी दादाबाड़ी में। होगा।
चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी चांदखेड़ी के अध्यक्ष श्री हुकम जैन काका से मिली जानकारी अनुसार पूज्य मुनि श्री 108 शाश्वत सागर महाराज चतुर्थ कालीन चर्या के धारक है। वे चांदखेड़ी से चातुर्मास करके विहार करते हुए कोटा पधार रहे हैं।
दादाबाड़ी जैन नसिया के अध्यक्ष जंबू जैन ने बताया कि अष्टानिका महापर्व में निर्यापक मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज के आशीर्वाद से मुनि श्री 108 शाश्वत सागर महाराज के सानिध्य में इंद्रधनुष महामंडल विधान 8 नवंबर से प्रारंभ होकर 15 नवंबर तक होगा। महामंडल विधान की समस्त धार्मिक क्रियाएं विद्वान हेमंत शास्त्री, व्याख्याता पारस शास्त्री द्वारा की जाएगी।

प्रशासनिक मंत्री अर्चना सराफ से मिली जानकारी अनुसार घट यात्रा 8 नवंबर को प्रातः की बेला में महिला मंडल की महिलाओं द्वारा निकाली जाएगी। इसके उपरांत ध्वजारोहण दीप प्रज्वलन किया जाएगा। महामंडल विधान में सत्येंद्र जैन एंड पार्टी द्वारा



संगीत के माध्यम से भक्तामर महामंडल विधान व इंद्र ध्वज महामंडल विधान करवाया जाएगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
