एपीएल अर्हम प्रीमियर लीग क्रिकेट 2024 का उद्घाटन 14 जनवरी को

Sports

एपीएल अर्हम प्रीमियर लीग क्रिकेट 2024 का उद्घाटन 14 जनवरी को
सागर।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अर्हम द्वारा प्रतिवर्षानुसार अर्हम प्रीमियर लीग एपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय नगर निगम स्टेडियम, सागर में कराया जा रहा है। जिसका उद्घाटन 14 जनवरी 2024 रविवार को सुबह 9 बजे से होगा।

 

 

सचिन राजकमल ने बताया कि शो मैच सर्वतोभद्र जिनालय भाग्योदय तीर्थ और जैन सोशल ग्रुप अर्हम के बीच खेला जाएगा। उद्घाटन के मुख्य अतिथि शैलेन्द्र जैन विधायक, विशिष्ट अतिथि अनूप जैन आईआरएस, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती नेहा अलकेश जैन (नगर पालिका अध्यक्ष देवरी) और अतिथिगण महेश बिलेहरा, मुकेश जैन ढाना,आनंद जैन स्टील, संतोष जैन घड़ी, एड. पीसी नायक, सुनील जैन (पूर्व विधायक), देवेन्द्र जैना, सुभाष जैन खाद,सुरेन्द्र मालथौन,अनिल नैनघरा,सौरभ जैन बूंद ,सुरेन्द्र जैन सट्टू कर्रापुर,प्रतीष जैन रहेंगे।

कार्यक्रम के परम संरक्षक सुनील जैन पाईप, संरक्षक दीपक जैन बहेरिया,संस्थापक अध्यक्ष अखिलेश राजश्री,अध्यक्ष आकाश जैन, सचिव अमित ढाना, कोषाध्यक्ष ऋतुराज आकर्षण है। प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे। जबकि छुट्टी के दिन चार मैच होंगे।

 

 

प्रतियोगिता का उद्देश्य 
प्रतियोगिता का उद्देश्य सागर जिले में ग्रामीण क्षेत्र के जैन मंदिरों का जीर्णोदार है प्रतियोगिता से जो आवक होगी उस आवक से उन जैन मंदिरों में ग्रुप के द्वारा कार्य कराए जाएंगे जहां पर जैन समाज के लोग नगण्य हैं। ग्रुप के द्वारा ग्राम डुगासरा में मंदिर जीणोद्धार, पिठोरिया और नन्ही देवरी में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं बीला,जिला के जैन मंदिरों में कार्य कराए गए हैं। कुछ मंदिरों में संत निवास, सीसीटीवी कैमरे, रंगाई पुताई के कार्य भी कराए गए हैं। जिले के सभी जैन मंदिरों का की मैपिंग डिजिटलाइजेशन कराया जा रहा है। जल्दी ही कुछ अन्य जैन मंदिरों में कार्य कराए जाएंगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *