निवाई के अंशुल जैन का राष्ट्रीय स्तर पर चयनआगामी राष्ट्रीय स्तर पर पुणे मे खेलेगा अंशुल

Sports

निवाई के अंशुल जैन का राष्ट्रीय स्तर पर चयनआगामी राष्ट्रीय स्तर पर पुणे मे  खेलेगा 

निवाई के अंशुल जैन का राष्ट्रीय स्तर पर चयनआगामी राष्ट्रीय स्तर पर पुणे मे खेलेगा अंशुल

निवाई – जैन इन्टरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन जयपुर जिले के तत्वावधान में 5 जनवरी को अखिल भारतीय चेम्पियन शिप बेडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें निवाई के अंशुल जैन ने अपने एकल युगल में प्रथम व मिश्रित वर्ग मे दितीय स्थान जीतकर गोल्ड व सिल्वर मैडल हासिल कर एक बार फिर टोंक जिले का नाम रोशन किया है।

 

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि अंशुल पाटनी पुत्र विमल पाटनी ने जैन इन्टरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन कार्यक्रम में भाग लेकर बेडमिंटन प्रतियोगिता में निवाई का परचम लहराया। जौंला ने बताया कि जैन इन्टरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन की ओर से आगामी होने वाली पुणे मे 30 मई से 1 जून को होने वाली राष्ट्रीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में अंशुल जैन का चयन हुआ है।

 

 

जैन इन्टरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में 5 जनवरी को जयपुर में अंशुल जैन को सम्मानित भी किया गया। उल्लेखनीय है कि अंशुल जैन ने विगत वर्षों में मेरठ भूटान दिल्ली व जयपुर आदि कई राज्यों में बेडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल कांस्य पदक सिल्वर मेडल जीते है

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *