उत्तराखंड राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता अंडर 17 में पार्थ टोंग्या ने कांस्य पदक जीतकर नेशनल प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई जैन जगत का बढ़ाया गौरव

Sports

उत्तराखंड राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता अंडर 17 में पार्थ टोंग्या ने कांस्य पदक जीतकर नेशनल प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई जैन जगत का बढ़ाया गौरव
हॉटपिपलिया
उत्तराखंड सीबीएसई द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी

 

 

प्रतियोगिता में अंडर 17 की प्रतियोगिता रुद्रपुर में आयोजित हुई जिसमें लगभग 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 

 

 

हाटपिपलिया के पार्थ टोंग्या ने यथा नाम तथा गुण को सार्थक करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी जगह बनाई
आपको बता दे की पार्थ एक धर्मनिष्ट परिवार से हैं उनके दादा श्री पवन टोंग्या दयोदय गौशाला हॉटपिपलिया के अध्यक्ष भी हैं उन्होंने इसका श्रेय अपने दादा पवन टोंग्या दादी चंदा देवी को दिया। पार्थ तुलास इंटरनेशनल स्कूल देहरादून के छात्र हैं। वे वहा रहकर पूर्णतया जैनत्व नियमों का पालन करते हुए अध्ययन कर रहे हैं।
मुनि श्री 108 निसंग सागर जी महाराज के आशीर्वाद से इन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा निरंतर मिलती रहती है।

पार्थ के पिता आनंद एवं माता रुचि टोंग्या ने देखा कि इसे निशानेबाजी में काफी रुचि है इसे देखते हुए उन्होंने इसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया बेटे को फिर क्या था माता-पिता का इशारा मिल और वह आगे बढ़ चला। और उनके कोच श्री सचिन बेदवान विश्व स्तरीय तीरंदाजी खिलाड़ी रहे हैं। उनका निर्देशन और तकनीक ने इन्हें इस मुकाम तक पहुंचा दिया पार्थ चाहते हैं कि वे आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में आगे बढ़ते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश एवं नगर का एवं जैन जगत का गौरव बढ़ाऊ
पार्थ के कोच कहते है की इसके अंदर निशानेबाजी को लेकर काफी रुचि रहती है और निश्चित ही आगे चलकर यह बहुत नाम कमाएगा ।सूचना मिलने पर उनके शुभचिंतकों में काफी खुशी का माहौल रहा एवं उनके माता-पिता एवं परिवारजन के साथ-साथ उन्हें भी काफी शुभकामनाएं मिलने लगी एवं कोच को भी काफी धन्यवाद प्रेषित किया गया। निश्चित रूप से छोटी उम्र में शिक्षा के साथ-साथ अन्य रुचि भी होना चाहिए यह पार्थ ने परिलक्षित कर दिया।
कहा जाता है कि खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब उसे झुठलाते हुए उन्होंने बता दिया कि खेलकूद मैं भी अच्छा प्रदर्शन करके नवाब बन जा सकता है और नाम कमाया जा सकता है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *