दर्शनोदय तीर्थ क्षेत्र थूबोनजी वार्षिक मेला 14जनवरी को
निकलेंगी मुनि श्री के सान्निध्य में श्री जी कि भव्य शोभायात्रा
निःशुल्क बसो की भक्तों के लिए रहेगी व्यवस्था
अशोक नगर
-मध्य भारत के सबसे बड़े तीर्थ दर्शनोंदय अतिशय क्षेत्र थूबोनजी का वार्षिक मेला महोत्सव एवं श्री मद् जिनेन्द्र विमानोत्सव का भव्य आयोजन चौदह जनवरी को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 पद्मसागरजी महाराज के सान्निध्य में होगा जिसमें अंचल भर से भक्तों के काफिले थूबोनजी के खड़े बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी का महामस्तकाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे इसके साथ ही एक सौ आठ कलशो से भगवान का महामस्तकाभिषेक किया जायेगा।
बैठक में में सभी तैयारियां को दिया अंतिम रूप

इस हेतु दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टिंगू मिल की अध्यक्षता में थूबोनजी कोर कमेटी कीबैठक में सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया इसके साथ ही हजारों भक्तों की शुद्ध भोजन की व्यवस्था श्री दि जैन युवा वर्ग को सौंपी गई।



आई
क्षेत्र कमेटी के प्रचार मंत्री विजय धुर्रा ने बताया कि मेला महोत्सव में पूरे अंचल के भक्तो को सुगमता से पहुंचने हेतु भक्तो के सहयोग से बसो की व्यवस्था की जा रही है जिसमें मुख्य रूप से अशोक नगर मुंगावली से बसो की व्यवस्था रहेगी इसके साथ ही ईसागढ़,
बहादपुर, बामौरकला, राजपुर पिपरई, चन्देरी राधौगढ़ से भी निःशुल्क बस व्यवस्था मेला महोत्सव हेतु रहेगी जो श्रद्धालुओ को सीधे दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी लायेगी बैठक में सभी आवश्यक तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया। मुनि पुंगव श्रीसुधासागर महाराज की प्रेरणा से दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी का वार्षिक मेला मकरसंक्रांति दर्शन दिवस पर आयोजित किया जा रहा है ।
ध्वजारोहण के साथ होगा समारोह प्रारंभ
कमेटी के महामंत्री विपिन सिंघई ने बताया कि समारोह की शुरुआत संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज,त मुनि पुगंव 108 श्रीसुधासागर महाराज के चित्र का अनावरण दीप प्रज्वलन होगा। थूबोनजी के खड़े बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी का 108कलशो से महा मस्तकाभिषेक होगा इसके बाद जगत कल्याण की कामना के साथ वृहद मंत्रोचार के साथ महा शान्तिधारा होगी इसके बाद भगवान आदिनाथ स्वामी की महा आराधना रूप श्री भक्तामर महा मंडल विधान व भगवान की महा आराधना होगी तद उपरान्त श्री भगवान जिनेन्द्र देव का रजत विमान के साथ चल समारोह प्रारंभ होगा जो मेला स्थल पर पहुंचकर धर्म सभा में बदल जायेगा इस दौरान आगंतुक अतिथियों का सम्मान उद्वोधन के साथ धर्म सभा होगी इसके बाद चार इन्द्रो द्वारा पांडुशिला पर भगवान के कलशाभिषेक और फूलमाल ज्ञानमाल का भव्य आयोजन होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
