तपोभूमि प्रणेता एवं मध्य प्रदेश सरकार से राजकीय अतिथि घोषित आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का पुष्पगिरी तीर्थ पर हुआ मंगल प्रवेश
पुष्पगिरी
तपोभूमि प्रणेता एवं मध्य प्रदेश सरकार थी राजकीय अतिथि घोषित आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का पुष्पगिरी तीर्थ पर मंगल प्रवेश हुआ।
जानकारी देते हुए विकास भाणेज ने बताया की पूज्य आचार्य श्री तपोभूमि उज्जैन से बिहार करते हुए गुरुवार की मंगल बेला में शाम 4:00 बजे पुष्पगिरी तीर्थ पहुंचे जहां उनकी क्षेत्र कमेटी द्वारा मंगल आगवानी की गई।





इस अवसर पर क्षेत्र कमेटी के नीलेश पाटोदी, ललित सेठी, समीर सेठी, रश्मि पाटोदी ने पूज्य गुरुवर की मंगल आरती की। पूज्य गुरुदेव के मंगल विहार में नीलेश जैन,विकास भानेज,
आयुष सेठी,पलाश लुहाड़िया,सोनू शर्मा, मोहित जैन साथ रहे। यह सभी युवा शक्ति पूज्य गुरुदेव के साथ तपोभूमि उज्जैन से ही पुष्पगिरी तीर्थ तक मंगल बिहार में साथ रही।

आपको बता दे पूज्य आचार्य श्री के सानिध्य में पुष्पगिरी तीर्थ में ही 24 जनवरी से प्रज्ञेश्वर आदिनाथ जिनालय का पंचकल्याणक होगा। पूज्य आचार्य श्री का मंगल प्रवेश होने के उपरांत पूज्य गुरुदेव ने जिनालय के दर्शन किए एवं निर्मित नवीन मंदिर का निरीक्षण किया। उसके उपरांत पूज्य गुरुदेव ने दोनों हाथों से मौजूद सभी भक्तों को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
