पंचऋषिराज गुरु चरणों से महज 60 km दूर
कुडलपुर
हम देख रहे है आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के गुरुकुल की शिष्य मंडली की जो कही वर्षो के बाद गुरु चरणो के रज लेने गुरु चरणो में पहुँच रही है इनके अंदर की वह लालसा वह स्वयं ही जानते हैं। गुरुवर की शिष्य मंडली ने सम्पूर्ण भारत मे व विश्व में धर्म की जो पताका लहराई है वह किसी से अछूती नही है। जब गुरुदेव के गुरुकुल की शिष्य मंडली जो उपसघो के रूप में गुरु चरणो में पहुचती है वह नज़ारा साक्षात गुरूकुल का नज़ारा उदितमान करता है। गुरु चरणों के प्रति इतना अनुराग इतना विनय देख हर किसी के नैन अश्रु से भर जाते है वैसा ही एक नज़ारा जो 21 जनवरी 2022 को 21 ही होने वाला है जब पंचऋषिराज गुरु चरणो में होगें।
जी हां
अब मंज़िल नही है दूर
प्रणम्य, चंद्र,वीर, विशाल, धवल है आतुर
गुरु चरण इनके लिये नही अब दूर
पावन इतिहास लिखने जा रहा कुंडलपुर
जी हाँ गुरुचरणों से बंधने जा रही बहुत जल्द इनकी डोर दिनांक 17 जनवरी 2022 सोमवार मुनि श्री 108 प्रणम्यसागर महाराज, चन्द्रसागर महाराज, वीरसागर महाराज,विशालसागर महाराज, धवलसागर महाराज गुरुचरण रज से महज 60kmदूर है।
17 तारीख का रात्रि विश्राम सिलपरी
ग्राम, मप्र में हुआ व 18 तारीख की
आहारचर्या :- रजपुरा,दमोह में होगी।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
