भीषण शीतलहर में मध्य प्रदेश सरकार से राजकीय अतिथि घोषित तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का तपोभूमि उज्जैन से पुष्पगिरी की ओर हुआ बिहार
उज्जैन
तपोभूमि प्रणेता एवं मध्य प्रदेश सरकार राजकीय अतिथि घोषित आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज का भीषण शीतलहर के बीच तपोभूमि उज्जैन से पुष्पगिरी तीर्थ की ओर मंगल विहार हुआ।
युवा पलाश जैन के साथ काफी युवा शक्ति पूज्य गुरुदेव के साथ में है। श्री जैन ने बताया कि पूज्य गुरुदेव का रात्रि विश्राम नरवर में होगा।

आपको बता दे 7 जनवरी 2024 को आचार्य श्री के परम भक्त मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव दर्शन हेतु तपोभूमि पधारे थे जहां तपोभूमि समिति द्वारा मुख्यमंत्री महोदय का स्वागत किया गया।





पूज्य गुरुदेव ने भी उन्हें मंगल आशीष प्रदान की मांगलिक पलों में मुख्यमंत्री महोदय ने आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से राजकीय अतिथि घोषित करने की घोषणा भी की थी।

जब श्री यादव उज्जैन के विधायक रहे तब से पूज्य गुरुदेव के चरणों में आकर श्री यादव आशीर्वाद लेते रहे हैं एवं आचार्य श्री को अपना आराध्य मानते हैं। श्री यादव की इस घोषणा को संपूर्ण जैन समाज द्वारा सराहनीय कदम के रूप में माना जा रहा है एवं सभी जैन समाज के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
