वात्सल्य मयी अमृत दर्शन चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन आचार्य श्री के सानिध्य में हुआ
सलूंबर
सलूंबर में 21 में से 25 जनवरी 2024 तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा होनी है। पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज जैन बोर्डिंग में संघ सहित विराजित है।पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति मुनि सेवा समिति सलूंबर जैन समाज द्वारा जैन बोर्डिंग में प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज आचार्य पद शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज के दीक्षित जीवन के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है
इसमें पूर्वाचार्यों सहित 73 वर्षीय पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के गृहस्थ अवस्था , बचपन के चित्र माता पिता के चित्र दीक्षा के चित्र मात्र 19 वर्ष की उम्र में नेत्र ज्योति जाने संबंधी उपसर्ग का चित्रण प्रदर्शनी में किया गया है।

55 वर्ष के संयमी जीवन 34 वर्ष के आचार्य पदावधि संबंधी आचार्य शिरोमणि श्री वर्धमान सागर जी महाराज के जीवन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को दर्शाने वाले चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है मुनि श्री हितेंद्र सागर जी एवम आर्यिका श्री महायश मति अनुसार आचार्य श्री द्वारा अभी तक 107 दीक्षाएं दी गई है, अनेक भव्य प्राणियों की संलेखना समाधि आपने कराई है।
60 से अधिक अनेक नगरों में पत्थर को भगवान बनाने की मंगल




प्राण प्रतिष्ठा पंचकल्याणक आपके सानिध्य में हुए हैं ।विश्व प्रसिद्ध श्री बाहुबली भगवान के तीन बार वर्ष 1993,सन 2006,वर्ष 2018 में महामस्तकाभिषेक आपके मंगल सानिध्य में हुए हैं जिनमे भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल , मुख्य मंत्री आदि ने उपस्थित होकर आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य किया ।ऐसे अनेक भाव विभोर करने वाली चित्रों की प्रदर्शनी जैन बोर्डिंग में लगाई गई है।
राजेश पंचोलिया इंदौर वात्सल्य भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
