असम के महामहिम राज्यपाल को सकल दिगम्बर जैन समाज, नलबाड़ी ने असम जैन कल्याण बोर्ड की अनुशंसा हेतु ज्ञापन सोपा
नलबाड़ी
सकल दिगम्बर जैन समाज, नलबाड़ी (असम) द्वारा दिनांक 6 जनवरी 2024 को असम के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाब चंद जी कटारिया को असम में “जैन कल्याण बोर्ड” के गठन हेतु असम सरकार को अनुसंशा किए जाने हेतु ज्ञापन सोपा गया।
इस ज्ञापन में लिखा गया है की निवेदन यह है कि जैन समुदाय को भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा 27जनवरी 2014 को राष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक अल्पसंख्यक के रूप में अधिसूचित किया गया था।




जैन धर्म,शिक्षण व धार्मिक संस्थानों, संपत्ति एवं संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने और सम्पूर्ण राज्यों में जैन धरोहर की देखरेख व संरक्षण हेतु जैन सदस्यों सहित “जैन कल्याण बोर्ड” का गठन अति आवश्यक है।

विश्व जैन संगठन द्वारा देश के सभी राज्यों में जैन कल्याण बोर्ड गठन किये जाने के देशव्यापी आह्वाहन पर और जैन समाज की मांग पर आंध्रप्रदेश व राजस्थान राज्य की सरकारों द्वारा जैन कल्याण बोर्ड का गठन करने हेतु आदेश जारी कर दिये गये है, इसी क्रम में असम में भी “जैन कल्याण बोर्ड” के गठन हेतुराज्य सरकार को अनुशंसा करने की कृपा करें।
असम का समग्र जैन समाज आपसे विनती करता है कि कृपया आप असम राज्य सरकार को जैन धर्म व तीर्थो, संतो और समाज के संरक्षण हेतु “जैन कल्याण बोर्ड” का गठन करने हेतु अनुशंसा करने की कृपा करें।
आपकी अतिकृपा होगी !
धन्यवाद एवं शीघ्र अनुसंशा की आशा में
दिनांक : 06/01/2024
अध्यक्षः
प्रदीप छाबड़ा
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
