गणिनी गुरु मां विशुद्धमति माताजी संघ का शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर जी सोनागिर सिद्ध क्षेत्र के लिए मंगल विहार 9 जनवरी को

धर्म

गणिनी गुरु मां विशुद्ध मति माताजी संघ का शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर जी सोनागिर सिद्ध क्षेत्र के लिए मंगल विहार 9 जनवरी को
सम्मेदशिखर जी
परम पूज्या भारत गौरव ग्वालियर तिलक गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी एवम सिद्धांत  वाग्मी पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमति माताजी ससंघ* का 54 वॉॅ चातुर्मास शाश्वत तीर्थ सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी में भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

 

 

 

यह चतुर्मास कही मायनो में ऐतिहासिक रहा पावन तीर्थ की वंदना उपरांत पुज्या गुरुमाँ ससंघ अब मध्य प्रदेश मे स्थित श्री सिद्ध क्षेत्र सोनागिरी के लिए अपने कदम बढ़ा रही है।

 

निश्चित रूप से गुरु मां शाश्वत तीर्थ पर हुआ चातुर्मास एवं प्रवास ऐतिहासिक कहा जाएगा। पूज्य गुरु मां संघ का शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर से 9जनवरी को पद विहार दोपहर 1:35 बजे सोनागिरी सिद्ध क्षेत्र के लिए होगा।सभी गुरुमाँ भक्त ससंघ की मंगल एवं निर्विघ्न यात्रा की कामना कर रहे है।सभी भक्तगण पूज्य गुरु मां के विहार में शामिल होगे ।धर्म लाभ लेगे ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *