कड़ाके की सर्दी के बीच आचार्य श्री विनम्र सागर महाराज संघ का हुआ नगर प्रवेश
टीकमगढ़
कड़ाके की सर्दी ठंड में आचार्य श्री विनम्र सागर महाराज संघ का टीकमगढ़ की धरा पर मंगल आगमन हुआ।
शहर के अंदर घना कोहरा कड़ाके की ठंड में मंगलवार की बेला में दोपहर को आचार्य श्री का संघ सहित नगर में आगमन हुआ। उनका बानपुर दरवाजे पर आगमन से नगर में प्रवेश हुआ।




अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र जैन से मिली जानकारी अनुसार शीत लहर में कोहरा और ठंड से जहां लोग इनर, स्वेटर और मफलर बांधे हुए थे। माही महाराज श्री दिगंबर मुद्रा में मंगल विहार करते हुए नगर में आए। मुनि संघ की आचार्य श्री संघ की अगवानी हेतु बानपुर रोड पर समाज जन एकत्रित हुए। यहां से धर्म ध्वजा लहराते हुए गाजे बाजे के साथ जोरदार अगवानी की गई और उन्हें पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया गया
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
