Group of people gathered around a body on a decorated bier during a Hindu funeral ceremony, with hands joined in prayer.

पुलिस अधीक्षक ने मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज से लिया आशीर्वाद

धर्म

पुलिस अधीक्षक ने मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज से लिया आशीर्वाद

गुना  शहर में चल रहे धार्मिक आयोजनों के बीच पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने अपनी टीम के साथ मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। – 

 

 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस – अधीक्षक मानसिंह ठाकुर तथा एसडीओपी विवेक अष्ठाना भी उपस्थित रहे।

 

पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मुनिश्री के समक्ष नमन करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

 

 

 

दर्शन के दौरान मुनि पुंगव – सुधासागर महाराज से धार्मिक, – सामाजिक और नैतिक मूल्यों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों ने समाज में आपसी सद्भाव, शांति और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

 

 

मुनिश्री ने भी आध्यात्मिक जीवन मूल्यों और सामाजिक समरसता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।गौरतलब है कि मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर महाराज के गुना आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। उनके दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 

इसी क्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उपस्थित होकर मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

         संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *