विदेश की धरती पर भी गूंजे प्रभु महावीर के जयकारे। ।। मलेशिया में मनाया गया प्रभु महावीर जन्मोत्सव।

धर्म

विदेश की धरती पर भी गूंजे प्रभु महावीर के जयकारे। ।। मलेशिया में मनाया गया प्रभु महावीर जन्मोत्सव।

 

मलेशिया

श्रमण भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव जहां संपूर्ण भारतवर्ष में भक्ति भाव उल्लास के साथ मनाया गया वहीं मलेशिया में भी इस महोत्सव को मनाया गया। विदेश की धरती पर प्रभु महावीर के जयकारे गूंज रहे थे। ।

 

 

 

 

जानकारी को सांझा करते हुए। मलेशिया से अनुपम जैन ने बताया कि सभी ने तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया इस कड़ी में 108 कलशो से मूलनायक भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ स्वामी का अभिषेक किया गया। इस आयोजन में प्रमुख श्रावक अनुपम जैन रहे । इस उपलक्ष्य पर कई श्रावकों ने महीने में 5,7,9,11 दिन अभिषेक करने का नियम लिया ।

 

महोत्सव के आरंभ में दीप प्रज्वलन श्री लवलीश जैन, धर्मपत्नी तितली जैन, एवम अनुपम जैन। ने किया ।

इसके उपरान्त श्राविकाओं द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया । इसके उपरांत बच्चों द्वारा चंदनबाला पर एक बहुत ही सुंदर नाट्य प्रस्तुत दी। भक्ति
नृत्य में झूमते हुए सभी ने अभूतपूर्व भक्ति की साथ ही बच्चों द्वारा अलौकिक शिक्षाप्रद प्रस्तुति दी गई। जो सभी का मन मोह गई।

 

 

 

 

आयोजन की संपन्नता के बाद समस्त जैन समाज का स्नेह भोज भी आयोजित किया गया। आयोजन में सम्मिलित होने एवं इसमें विशेष सहयोग के लिए सभी समाज बंधुओं का अनुपम जैन ने सभी का आभार जताया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *