पुलक पर्व 53 वां अवतरण दिवस महोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न
—
जयपुर,
भारत गौरव आचार्य श्री पुलक सागर महाराज के 53 वें अवतरण दिवस के अवसर पर पुलक मंच परिवार गायत्री नगर ने श्री आदिनाथ जैन रिलीफ ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सा केंद्र में एक वोल्टास का वाटर कूलर ,एक व्हील चेयर ,एवं वाकर प्रदत्त किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री अनिल टोंग्या,प्रभारी सुरेश लुहाडिया,प्रदीप बाकलीवाल,डॉ श्री सुरेश जी बोहरा के अतिरिक्त पुलक मंच परिवार की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या,अध्यक्ष मंजू जैन सेवा वाली, अनिल झाँझरी कार्याध्यक्ष ,महामंत्री रेखा झाँझरी,व महावीर जी सोनी, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश जैन,अनिता जी बड़जात्या , अमित काला,निर्मल जी उषा जी सेठी,दौलत जी विमला जी जैन ,रमेश काला एवं कार्यक्रम के संयोजक सीमा,अशोक पटौदी, गुड्डी पाटनी,राज लुहाड़िया,व अन्य सदस्यों के अतिरिक्त जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री उदयभान जैन व जैन मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री कैलाश जी छाबड़ा एवं उपाध्यक्ष श्री अरुण जी शाह,संतोष जी गंगवाल उपस्थित रहे।

बीना टोंग्या राष्ट्रीय महामंत्री पुलक मंच परिवार ने बताया की पुलक एल मंच परिवार के सदस्यों द्वारा राशन के करीब 40 किट गरीबों को बांटें गये ।
वही एक दिन पूर्व पुलक पर्व गायों को चारा खिलाकर मनाया भारत गौरव आचार्य श्री पुलक सागर महाराज के 53 वें अवतरण दिवस के अवसर पर पुलक मंच परिवार गायत्री नगर
की बीना टोंग्या राष्ट्रीय महामंत्री, अथ्यक्ष मंजू सेवा वाली, रेखा झाँझरी महामंत्री,अनिता बड़जात्या धार्मिक मंत्री,राकेश पटौदी,सुनीता बड़जात्या, सुधा लुहाड़िया, सीमा जैन,द्वारा गोशाला दुर्गापुरा में जाकर लगभग 250 गायों को चारा डाला गया ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
