रामगंजमंडी विधायक श्री मदन दिलावर ने केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार नितिन गडकरी को दरा की नाल पर अंडरपास निर्माण की स्वीकृति प्राप्त करने हेतु पत्र लिखा।
रामगंजमंडी
आए दिन दरा से आने जाने वाले व्यक्तियों को दरा की नाल रास्ते पर जाम लगने के कारण आने जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर सभी का समय व्यर्थ चला जाता है।
इसी को लेकर रामगंजमंडी विधानसभा के विधायक श्री मदन दिलावर ने केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार नितिन गडकरी को दरा की नाल पर अंडरपास निर्माण की स्वीकृति प्राप्त करने हेतु पत्र लिखा। इस पत्र के माध्यम से निवेदन एवम मांग की

मैं आपका ध्यान मेरे रामगंजमण्डी (जिला कोटा) विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-52 पर मुकुन्दरा नेशनल पार्क की परिधि सीमा में स्थित दरा की नाल (रास्ता) की ओर आकर्षित करना चाहूँगा, जिसकी चौडाई 5.6 मीटर एवं लम्बाई 28.00 मीटर इस कारण दरा की नाल से यातायात का एक तरफा आवागमन ही सम्भव हो पाता है व उक्त स्थान पर सुचारू यातायात के आवागमन मे बाघा उत्पन्न होती है, जिसके कारण से राजमार्ग
संख्या – 52 पर अव्यवस्थित दरा की नाल पर अक्सर कई-कई घण्टो तक लम्बे जाम की समस्या रहती है। उक्त जाम के कारण यात्रियों के साथ ही आपात कालीन सेवाओं से संबंधित यातायात के साधनो
को भी बेहद असुविधा का सामना करना पडता है। चूंकि दोनो तरफ से फोरलेन का ट्रॉफिक वन-वेदरा की नाल में प्रवेश करता है इस कारण कई गंभीर रोगी लगभग 07 किलोमीटर लम्बे जाम में दम
तोड़ देते है। उक्त समस्या का निराकरण अत्यन्त आवश्यक है।





आदरणीय श्री नितिन जयराम गडकरी साहब,केन्द्रीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,भारत सरकार, जई दिल्ली। अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार जो आपके अधीन है, से उक्त स्थान पर अन्डरपास के निर्माण हेतु डी. पी. आर. कार्य की स्वीकृति दिलवाने का कष्ट करावें ताकि आमजन को राहत मिल सके। आपकी बडी कृपा होगी।
सधन्यवाद ।
भवदीय
(मदन दिलावर)
