राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र राजा ने की भेंट

Politics

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र राजा ने की भेंट
रामगंजमंडी
राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा बनने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।

 

 

वही जयपुर स्थित ऊर्जा विभाग के अतिथि गृह में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को नरेंद्र राजा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई ।

राजा ने बताया कि 2016 में जब मैं अ जा मोर्चा के प्रदेश मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहा था तब से भजनलाल जी शर्मा भाजपा प्रदेश महामंत्री है । जब से ही उनके सानिध्य में संगठन के कार्य को मिल कर आगे बढ़ाया ओर मजबूती प्रदान की है ।

 

 

हमारे बीच के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री के पद पर शोभित देख कर काफी उत्साहित हुआ हूं । यह भाजपा ही है जिसमे परिवार वाद से ऊपर उठ कर सोचा जाता है और साधारण कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी देकर उच्च पदों पर बिठाया जाता है । मैंने मुख्यमंत्री से रामगंजमंडी आने का आग्रह भी किया है । जिसका उन्होंने मुस्कान देकर आश्वासन दिया।

 

 

 

 

 


राजा ने कहा मुख्यमंत्री महोदय से यह वार्ता बहुत ही सौहार्द भरी रही है। उन्होंने कहा कि उच्च पद पर बैठने के बाद भी उनकी सादगी देखते ही बन रही थी। और अब ऐसा लगता है कि क्षेत्र का विकास होगा मुख्यमंत्री महोदय ख्याति लाभ से परे नजर आ रहे थे।

एक रिपोर्ट अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *