दान के माध्यम से अपनी जड़े मजबूत करें मुनिश्री विमल सागर महाराज

धर्म

दान के माध्यम से अपनी जड़े मजबूत करें मुनिश्री विमल सागर महाराज
परतापुर
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम शिष्य पूज्य मुनि श्री विमल सागर महाराज संघ का मंगलवार की बेला में जोलाना से मंगल विहार करते हुए डडूका में मंगल आगमन हुआ जहां समाज जन बैंड बाजो के साथ जय जयकार की ध्वनि करते हुए महाराज श्री संघ की अगवानी की। जगह-जगह मुनि संघ का पद प्रक्षालन किया गया वह उन्हें जिन मंदिर लाया गया।

 

 

 

इन अनुपम क्षण में पूज्य मुनि श्री विमल सागर महाराज ने दान का महत्व बताया उन्होंने कहा कि दान के माध्यम से अपनी जड़े मजबूत करें। यदि जड़े खोखली होगी तो पत्ता क्या हरा होगा।

 

 

 

उन्होंने अष्ट मूलगुण धारण कर अपनी जड़े मजबूत करने को कहा जिस प्रकार शरीर को भोजन कराना आवश्यक है, उसी प्रकार श्रावक को पुण्य संचय करने लिए जिनेद्रभगवान की पूजन अर्चन आवश्यक है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *