अलीगढ़ में विश्व णमोकार दिवस विमल जौंला के नेतृत्व में विश्व णमोकार दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

धर्म

अलीगढ़ में विश्व णमोकार दिवस विमल जौंला के नेतृत्व में विश्व णमोकार दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
अलीगढ़:
जैन धर्म एवं जैन समाज की प्रभावना के लिए कटिबद्ध संस्था “सामुहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था” जयपुर फेडरेशन के तत्वावधान में देश-विदेश में विश्व णमोकार दिवस का आयोजन रविवार 24 दिसम्बर 2023 को जयपुर की सभी शाखाओं के सहयोग से प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी राजस्थान, भारतवर्ष सहित विश्व के अनेक देशों में आयोजित किया गया जिसमें टोंक जिले के अलीगढ़ जैन मंदिर में संगीतमय णमोकार महामंत्र की प्रस्तुतियां दी गई।

 

 

 

महासमिति टोंक संभाग समन्वयक समिति अध्यक्ष नवीन जैन एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश लुहाड़िया ने बताया कि 24 दिसंबर को अलीगढ़ में विश्व णमोकार दिवस धूमधाम से मनाया गया। श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ मंदिर अलीगढ़ में सांयकाल 7 बजे से संगीतमय णमोकार महामंत्र, संगीतमय भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान, भजन संध्या आदि अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

         

 

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी निरंजन जैन कोटा नवीन जैन ज्ञानप्रकाश लुहाड़िया संजय सोगानी नितेश जैन सोनू लुहाड़िया ने भगवान आदिनाथ जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य गायक कलाकार विमल जौंला, गायिका कोमल जैन, एवं गायक विमल सोगानी ने संगीत से एक से बढ़कर एक णमोकार महामंत्र की प्रस्तुतियां दी।

 

 

 

 

         

 

 

कार्यक्रम संयोजक सम्यक जैन एवं अर्चित जैन ने बताया कि विश्व णमोकार दिवस कार्यक्रम में संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य गायक विमल जौंला गायिका कोमल जैन एवं गायक विमल सोगानी ने 48 श्लोकों पर गाजे बाजे के साथ भजनों की प्रस्तुतियां दी जिस पर श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किए। भक्तामर पाठ में गायिका संजू जौंला एवं शशी सोगानी ने रिद्धि मंत्रों का उच्चारण किया जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति के साथ मण्डप पर 48 दीपक समर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन विमल जौंला ने किया। कार्यक्रम से पूर्व आयुषी लुहाड़िया नेहा जैन निधि जैन एवं सीमा जैन ने मंगलाचरण किया।

           

 

कार्यक्रम संयोजक सोनू लुहाड़िया ने बताया कि विश्व णमोकार दिवस पर भजन संध्या आयोजित की गई जिसमें मुख्य गायक कलाकार विमल जौंला ने “यह वो जहाज जिसने लाखों को तारा मंत्र णमोकार हमें प्राणों से प्यारा” तूने खूब दिया भगवान तेरा बहुत बड़ा अहसान, चाकर राखल्यो जिनवर जी थारो बहुत बड़ों दरबार चाकर राखल्यो, गायिका कोमल जैन ने जिनवर प्रभुजी आयेंगे मेरे आयेंगे, सब कुछ पाया है तुझसे ही पाया है, ओ प्रभुजी थारो चेलो बनु में, गायक विमल सोगानी ने थारी चाकरी में चूक कोनी राखो म्हारा गुरुवर जी चाकर म्हाने राखो जी, पारस प्यारा लागे जिनेश्वर प्यारा लागे, आदि अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर भक्ति नृत्य किए गए। कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने पंचपरमेष्ठी एवं भगवान आदिनाथ जी की महाआरती की। इस अवसर पर विश्व णमोकार दिवस समारोह के उपलक्ष्य पर आयोजन समिति द्वारा गायक कलाकार विमल जौंला कोमल जैन विमल सोगानी संजू जौंला संजय सोगानी शशी सोगानी अनिल सोगानी का राजस्थानी परम्परा अनुसार माल्यार्पण कर स्वागत किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *