*तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव लिए श्री संजय जैन ने मुंबई कार्यालय में नामांकन जमा किया*

धर्म

तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव लिए श्री संजय जैन ने मुंबई कार्यालय में नामांकन जमा किया
मुंबई

जैन तीर्थ क्षेत्रों के संरक्षण के लिए पूज्य जैन संतों के आशीर्वाद से कार्यरत शीर्ष संस्था “भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी” के 27 जनवरी 2024 को णमोकार तीर्थ पर आयोजित होने वाले

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सी.पी.टैंक, मुंबई में स्थित तीर्थ क्षेत्र कमेटी के ऑफिस मे श्री संजय जैन, दिल्ली ने नामांकन फार्म जमा श्री उमानाथ दुबे, महाप्रबंधक को सौंपा!

 

 

 

श्री संजय जैन ने मलाड, मुंबई में विराजमान पूज्य मुनि श्री 108 अक्षय सागर जी मुनिराज ससंघ और गुलालवाड़ी, मुंबई में विराजमान पूज्य आचार्य श्री 108 प्रणाम सागर जी महाराज से मंगल आशीर्वाद लिया।

पूज्य आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी मुनिराज, पूज्य आचार्य 108 श्रुत सागर जी मुनिराज, पूज्य आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी मुनिराज और पूज्य आचार्य श्री 108 गुणधर नंदी जी मुनिराज और अन्य अनेकों पूज्य संतों, आचार्यों द्वारा श्री संजय जैन को तीर्थ संरक्षण हेतु आशीर्वाद दिया गया है।

 

 

 

 

 

नामांकन के समय श्री संजय जैन के साथ दिल्ली से विश्व जैन संगठन के उपाध्यक्ष श्री यश जैन, मंत्री राजीव जैन, कोषाध्यक्ष मयंक जैन और मुंबई से राहुल जैन पांड्या, सुनील जैन, दुलारेश जैन CA, अर्पित जैन और जैन समाज के अन्य गणमान्य उपस्थित थे। जैन समाज की अनेकों सस्थाओं के पदाधिकारियों और सहयोगियों ने सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की

प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *