पूज्य मुनि श्री 108 विमल सागर महाराज ससंघ का वीरोदय तीर्थ पर मंगल आगमन हुआ।

धर्म

पूज्य मुनि श्री 1008 विमल सागर महाराज ससंघ का वीरोदय तीर्थ पर मंगल आगमन हुआ।
वीरोदय

विश्व वंदनीय संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज के परम शिष्य मुनिश्री 108 विमल सागर जी महाराज ससंघ का वीरोदय तीर्थ क्षेत्र पर मंगल आगमन हुआ।

 

 

 

 

सभी भक्तजन एवं क्षेत्र कमेटी ने उन्हें भक्ति भाव से बैंड बाजा के साथ मंगल प्रवेश कराया पूज्य मुनि ससंघ ने श्री जी के दर्शन किए।

इसके उपरांत पूज्य मुनि श्री ने धर्म सभा को संबोधित किया धर्म सभा में पूज्य मुनि श्री के पाद प्रक्षालन का
सौभाग्य वीरोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष- पिं.मोहनलाल जैन उपाध्यक्ष-गांधी राजेश , शाह हुकुमीचंद ,शाह प्रघ्युमन ,दोसी मोहनलाल जैन एवं उपस्थित समस्त कमेटी को प्राप्त हुआ, तदुपरांत मंगल प्रवचन एवं जिज्ञासा समाधान हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

महाराज श्री ने कहा कि हमारे तीर्थ क्षेत्र तीर्थ क्षेत्र मंगल का कारक होते हैं। छह प्रकार की मंगल बताएं हैं।

 

 

उसमें एक प्रकार का क्षेत्र मंगल होता है। इसीलिए यह तीर्थ क्षेत्र सिद्ध क्षेत्र हमारे लिए मंगल कारक होते हैं। महाराज श्री ने कहा कि सिद्ध क्षेत्र एवं तीर्थ क्षेत्र पर विषय भोग आदि नहीं करना चाहिए। यहां तक की सिद्ध क्षेत्र एवं तीर्थ क्षेत्र की वंदना को हम जाएं तभी हमें विषय भोग का त्याग कर देना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्र कमेटी ने पूज्य मुनि के चरणों में श्रीफल समर्पित कर मंगल आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

तदुपरांत वीरोदय तीर्थ क्षेत्र से महाराज श्री का मंगल बिहार बड़ोदिया की ओर हुआ। आपको बता दें कि पूज्य मुनि संघ सानिध्य में जनवरी माह में जिननाथपुरम खुनादरी में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न होने जा रहा है। इस हेतु पूज्य मुनि संघ का मंगल विहार चल रहा है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *