अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ का बाहुबली कालोनी में मंगल प्रवेश पर किया भव्य स्वागत
बांसवाड़ा
भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ शुक्रवार को बाहुबली कालोनी सुमति नाथ दिगम्बर जैन मन्दिर आगमन पर जैन समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
समाज के प्रवक्ता महेंद्र कवालिया ने बताया कि प्रभावना रथ का आचार्य 108 विशुद्ध सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम् पूज्य 108 मुनि श्री प्रशम सागर जी108 मुनि श्री साध्य सागर जी108 मुनि श्री संयत सागर जी महाराज ने अवलोकन किया।

इसके बाद धर्म सभा में आर्यिका ज्ञानमती माता जी के निर्देशन एवं आशीर्वाद में अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर निर्माण में भारत की समस्त जैन समाज का सहयोग हो इसलिए यह धर्म प्रभावना पूरे देश में .सभी जगह रथ यात्रा निकाली जा रही है। यह जानकारी दी गई। इस अवसर पर रथ यात्रा से पूर्व रथ यात्रा के सभी पात्र का चयन किया जिसमें सोधर्म इन्द्र विनोद दोषी, धन कुबेर, द्वारा पालना एवं आदिनाथ भगवान की महाआरती की गई।



जैन ने बताया कि अयोध्या में जैन धर्म के पंच तीर्थकरों की प्रतिमाएं हैं। जिनमें ऋषभदेवजी की बड़ी प्रतिमा है।

अयोध्या में ऋषभदेव तीर्थंकर का इतिहास एवं मंदिर निर्माण करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में अयोध्या में बनने वाले मंदिर निर्माण के लिए शिलाओं का दान किया। इसके बाद मन्दिर से प्रभावना रथ यात्रा बैण्डबाजों के साथ शुरू होकर कालोनी के मुख्य मार्गों से होती हुई मंदिर पहुंची मार्गों पर जगह-जगह रथ यात्रा का स्वागत किया गया।। जैन धर्मावलंबियों ने रथ में विराजमान जैन तीर्थंकरों की आरती उतारकर पूजन किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
