अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आने वाले राम भक्तों की जैन समाज 10 दिनों तक भोजन की व्यवस्था करेगा
अयोध्या
संपूर्ण विश्व की निगाहें जिस क्षेत्र पर टिकी हुई है वह अयोध्या हो भी क्यों न जनवरी माह में यहां पर प्रभु श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है इसमें काफी भक्तों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है देश नहीं विदेश से भी भक्त पधारेंगे।
जानकारी देते हुए पीठाधीश रविंद्र कीर्ति जी महाराज ने कहा कि जैन समाज के प्रतिनिधित्व करते हुए मुझे मंदिर के शिलान्यास में भी बुलाया गया था

और मुझे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी आमंत्रण प्रदान किया गया है। हम आने वाले सभी राम भक्तों का स्वागत करते हैं जैन समाज की ओर से चार तीर्थकरो की जन्म भूमि स्थल पर जहां भव्य मंदिर बन रहा है वहां पर जैन समाज की ओर से प्रतिदिन 15 जनवरी से 24 जनवरी तक जैन समाज द्वारा आने वालो भक्तों के भोजन व्यवस्था की जाएगी।




आपको बता दें अयोध्या में भगवान राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण का अवलोकन करने सर्वोच्च जैन साध्वी गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ गई थी।


इस अवसर पर मन्दिर निर्माण कमेटी के महासचिव मा. श्री चम्पतरायजी ने आकर पूज्य माताजी संघ की अगुवानी की थी। और समस्त कार्यों की जानकारी देते हुए जनवरी में होने वाले मन्दिर उद्घाटन महोत्सव के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर उनके साथ डॉक्टर जीवन प्रकाश जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा परिषद, प्रतिष्ठाचार्य पंडित विजल कुमार जैन, पीठाधीश रविंद्र कीर्ति। मोजूद थे।
संकलित जानकारी अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
,
