भव्यता के साथ मनाया गया पार्श्वनाथ मोक्षकल्याण महोत्सव

धर्म

भव्यता के साथ मनाया गया पार्श्वनाथ मोक्षकल्याण महोत्सव
रामगंजमंडी
नगर के समीप ग्राम कैथुली मे पार्श्वनाथ मोक्षकल्याण महोत्सव मनाया गया वही भक्तो के उत्साह मे कोई कमी नहीं रही सुबह से ही भक्तो का हजूम लगा रहा रामगंजमंडी भवानीमंडी बोराव सिंगोली झातला रावतभाटा भानपूरा से आदि नगरो से भक्त वहा सम्मलित रहे।

आयोजन के क्रम मे सर्वप्रथम ध्वजारोहण का पुण्य लाभ श्रीमन नरेन्द्र कुमार सुनील कुमार धानोप्या को मिला उनकी और से यह पुनीत कार्य श्रीमान सुरेश कुमार सिद्धार्थ बाबरिया परिवार द्वारा किया समस्त क्रियाऐ श्रीमान आकाश आचार्य प्रशांत आचार्य सिद्धार्थ शास्त्री के कुशल मार्गदर्शन मे हुयी आयोजन के क्रम मे श्रीजी का अभिषेक शान्तिधारा मुख्य वेदी पर की गयी जिसमे प्रथम अभिषेक का पुण्य लाभ श्रीमान चांदमल विनयकुमार तनुल धानोतिया परिवार झांतला द्वारा किया गया वही शांतिधारा का पुण्य लाभ चांदमल पुष्पेन्द्र कुमार बगडा परिवार, सिंगोली द्वारा किया गया

आयोजन के क्रम मे श्रीजी को पांडाल मे विराजित किया गया जहा अभिषेक की क्रिया की सम्पन्न हुयी

इस अनुपम बेला मे आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का चित्र अनावरण श्रीमती वरजाबाई प्रभुलाल ज्ञानचंद विमल चांदमल अनिल अनुराग ठग परिवार बोराव द्वारा किया वही दीप प्रज्वलन संतोष कुमार मनमोहन सुरेंद्र कुमार अंकित कुमार गोधा परिवार कोटा के करकमलो से सम्पन्न हुआ इन गोरव के अमूल्य क्षणों मे भक्ति मे झूमते गाते महामंडल विधान किया गया मंडल विधान के बाद समस्त पुण्यशाली परिवार व सेवा देने वालो का अभिनन्दन समिति के सरक्षक सिद्धार्थ बाबरिया महामंत्री रितेश ठाई व अन्य समिति सदस्यों की और से किया गया इस अवसर पर मानो अनुदान की झड़ी सी लग गयी ।

शांतिधारा की नई झारी कलश के पुण्यार्जक बने प्रकाश सावला भवानी मंडी एवं मनीष धानोप्या कोटा । इस क्रम मे “मेवाड़ रत्न” से विभूषित चांदमल ठग बोराव एवं बघेरवाल मेवाड़ प्रांत युवा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष लाभचंद सिलोरिया ठुकराई का क्षेत्रीय कमेटी द्वारा स्वागत किया गया ।

तत्पश्चात सभी पुण्यार्जक परिवारों का सम्मान किया गया । तदोपरांत निर्वाण लाडू समर्पित किया गया । मुख्य मूल वेदी पर निर्वाण लाडू चढ़ाने का पुण्य लाभ सुरेश कुमार सिद्धार्थ बाबरिया दौतड़ा वाले को मिला । अन्य वेदी पर निर्वाण लाडू चढ़ाने का पुण्य लाभ ज्ञानचंद प्रेमचंद संतोष सबदरा रामगंजमंडी,  कमल सावला भवानी मंडी, गणेश कुमार ढाबला रामगंज मंडी, महेश अशोक महेंद्र ठोरा रामगंज मंडी को मिला । वही इस अवसर पर स्नेह भोज का आयोजन किया गया जिसके पुण्यार्जक चांदमल संतोष कुमार धनोतिया रहे भोजन व्यवस्था मे श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी का सहयोग रहा आयोजन मे ऐसा लगा मानो भक्ति की मह बरस रही हो
अभिषेक जैन लूहाडीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *