*बाहुबली कॉलोनी में गणिनी आर्यिका 105 सरस्वतीमाता जी ससघ का मंगल प्रवेश*

धर्म

*बाहुबली कॉलोनी में गणिनी आर्यिका 105 सरस्वतीमाता जी ससघ का मंगल प्रवेश*
बांसवाड़ा
आचार्य गुरुदेव 108 देशभूषण महाराज जी की परम शिष्या गणिनी आर्यिका 105 श्री सरस्वती माता जी ससंघ गुरुवार प्रातः 6:30 बजे तेजपुर से बाहुबली कॉलोनी के लिए विहार हुआ। माताजी की अगवानी समाज एवं आर्यिका रत्न 105 सम्मेद शिखरमती माताजी ने की जैसे ही माताजी ने कॉलोनी में प्रवेश किया माताजी का पादपक्षालन एवं पुष्प वर्षा श्रद्धालुओं द्वारा की गई ।

 

 

 

परस्पर गले मिलकर . माताजी संघ एक दूसरे को .वंदना करी कॉलोनी में जगह-जगह भक्तों द्वारा गुरु मां का पाद पक्षालन किया गया जैसे ही गुरु मां सुमतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची वहां भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा एवं जयकारा की गूंज सुनाई दी जिनेंद्र देव के दर्शन कर गुरु माँ ने मांगलिक भवन में विराजित आचार्य 108 विशुद्ध सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य


परम् पूज्य 108 मुनि श्री प्रशम सागर जी108 मुनि श्री साध्य सागर जी108 मुनि श्री संयत सागर जी महाराज के दर्शन किए एवं गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

 

 

 

 

समाज के प्रवक्ता महेंद्र कवालिया ने बताया मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज ने बताया की चमत्कार आज भी होते हैं यदि विशुद्ध है तो अतिशय संभव है .उन्होंने .उदाहरण देते हुए बताया .ऐसा ही अतिशय राजस्थान जयपुर राज ग्राम बाडा में प्रकट हुआ था।

 

 

श्री 1008 पदमप्रभु स्वामी की मूर्ति प्रकट हुई जिससे लोगों की विशेष आस्था है उनकी चालीसा भी अतिशयकारी है गुरुदेव ने पदम प्रभु स्वामी का एक विशेष मंत्र भी सबको प्रदान किया और बताया कि सुमती नाथ जिनालय में भी बहुत पॉजिटिव एनर्जी है। यहां आज भी रोज अतिशय होते हैं भगवान के मंदिर में आने वाले भक्तगण ही अपनी भक्ति से अतिशय प्रकट करवाते है।गुरु मां संत भवन में विराजमान रहेगी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *