पुरातत्व राष्ट्र की निधि है ऐसे राष्ट्र की निधि को सुरक्षित रखना चाहिए आचार्य श्री विद्यासागर महाराज

धर्म

पुरातत्व राष्ट्र की निधि है ऐसे राष्ट्र की निधि को सुरक्षित रखना चाहिए आचार्य श्री विद्यासागर महाराज
रायपुर
पुरातत्व राष्ट्र की निधी है ऐसे राष्ट्र की निधी को सुरक्षित रखना चाहिये राष्ट्र के लिये दिया गया धन कभी भी खाली नहीं जाता वह राष्ट्र की सुरक्षा के लिये ही काम आता है””

 

 

 

 

राष्ट्र ध्वज हो या धर्म ध्वज यह मात्र वस्त्र का टुकड़ा नहीं है,इसमें बहुत कुछ इतिहास छुपा हुआ है और इसी में भारत के उज्जवल भविष्य का निर्माण है”

 

 

उपरोक्त उदगार संत शिरोमणि आचार्य गुरूदेव श्री विद्यासागरजी महाराज ने मालवीय रोड़ स्थित श्री आदिनाथ दि. जैन मंदिर प्रांगण में प्रातःकालीन प्रवचन सभा में व्यक्त किये।

अविनाश जैन विदिशा ने जानकारी देते हुए बताया कि -आचार्य श्री ने कहा कि जैसे प्रातःकाल प्रभातफेरी होती है, एक बालक धर्म ध्वजा लेकर आगे बढ़ता है, उसके हाथ से जैसे वह ध्वज गिरने को होता है कि तभी उसके पीछे से दूसरा बालक आगे आकर उसे मजबूती से थाम लेता है, यह प्रतीक मात्र वस्त्र का टुकड़ा नहीं,यह महापुरुषों के अभाव में भी यह आपके पूर्व इतिहास को बताता है।उन्होंने संस्कारों की बात करते हुये संस्कारों से ही आज का वह बालक कल का नागरिक होता है” यह धर्मायतन एक प्रकार से देश के लिये आवश्यक है आपने जो अपनी संतान की जबाब दारी ली है, एक बार भले ही अपने लिये कम हो जाए लेकिन यह आप लोगों का कर्तव्य है कि आप आने वाली पीढ़ी को ऐसी शिक्षा दो कि वह न केवल आदर्श बालक बने बल्कि आदर्श बालक से एक आदर्श नागरिक बने और आदर्श नागरिक ही नहीं अपितु वह राष्ट्र के लिये समर्पित राष्ट्रपति बने”

उन्होंने उपस्थित सभी बंधुओ को राष्ट्रीय भावना जगाते हुये कहा कि देश क्या है? भारतीय संस्कृति में एक आदर्श पुरुष ही आदर्श नागरिक माना जाता है आदर्श नागरिकों से ही यह देश आगे बढ़ता है,और विशाल भावों से ही विशाल कार्य संपन्न होते है। वर्तमान समय में आधुनिक सामग्री से जो संत निवास बनाये जा रहे है उनकी उम्र कम होती है,प्राचीन काल में संत निवास तो नहीं बनते थे बल्कि विशाल पाषाण के जिनालयों का निर्माण किया जाता था जिनकी उम्र हजारों हजार वर्ष होती थी, आप लोगों की दृष्टि भी यंहा पर पाषाण का भव्य जिनालय बनाने की है, जिनकी उम्र कम से कम एक हजार वर्ष होगी “ऐसा स्थान संकुचित भावों से नही बल्कि विशाल भावों से विशाल आंगन में बनता है, जंहा पर कोई भी संत आ जाए तो वह उनके दर्शन करे और भगवान का अभिषेक पूजन जाप विधान आदि करे तो स्थान छोटा न पड़े।

उन्होंने रायपुर की जैन समाज को आशीर्वाद देते हुये कहा कि आप सभी लोग अपने आवश्यक कार्यों को करते हुये अपनी संतान को संस्कारित करने के लिये यह स्थान बनाने जा रहे है, आचार्य श्री ने कहा कि यह भारत है और यह ऐसे ही नहीं बचा है, तूफानों और आंधियो के बीच में जंहा अनेक प्रकार के प्राकृतिक प्रकोप आए लेकिन आज तक वह धर्म ध्वजा नीचे नहीं गिरी” उन्होंनें कहा कि हमारे पूर्वजों ने ऐसा सिखाया है कि कभी मांगना नहीं यदि “राष्ट्र के लिये चाहिये तो पूरा का पूरा दे दैना, राष्ट्र के लिये दिया गया धन कभी भी खाली नहीं जाता वह राष्ट्र की सुरक्षा के लिये ही काम आता है” उन्होंने कहा कि मजबूत भावनाओं और दृढ़ संकल्प के साथ इस स्थान पर जिनालय का निर्माण करो हजारों हजार लोग उससे लाभान्वित हों। उन्होंनें कहा कि अपने धन का उपयोग गाढ़ करके नहीं ब ल्कि उसको जिनेन्द्र भगवान के चरणों में समर्पित कर दो। उन्होंने कहा कि ऐसे जिनालयों के निर्माण के साथ ही भारत मजबूती के साथ खडा हुआ है।उन्होंने कहा कि ऐसा निर्माण करो कि वह जल्दी से जल्दी लोगों के सामने आ सके।

 

 

 

आचार्य श्री ने हायकू कहते हुये कहा कि “भारत बसा उनसे जिनका घर कभी न बसा” दयोदय महासंघ के प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मालवीय रोड़ स्थित श्री आदिनाथ दि. जैन बड़ा मंदिर में एक बड़ा भू खंड पर 171 फिट का त्रिकाल चौबीसी जिनालय एवं सहस्त्रकूट जिनालय बनाने का भाव रायपुर की सकल दि. जैन समाज का हुआ एवं बड़ा मंदिर ट्रस्ट कमेटी के माध्यम से उपरोक्त भाव आचार्य श्री के समक्ष रखा तो आचार्य श्री ने स्वीकृति देते हुये कहा कि अच्छे कार्य करने के लिये हम कभी ना नहीं करते है आप लोगों ने जो भावना रखी है उसे मितव्ययिता के साथ पूर्ण करो धर्म सभा में आज रायपुर ही नहीं अपितु संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न अंचलों से एवं महा नगर के सभी जिनालय एवं कालोनियों से समाज बधुओ ने आकर आचार्य श्री संघ के समक्ष अपने परिवार के साथ आकर अपने अपने दान की घोषणा की एवं श्री फल समर्पित कर आशीर्वाद लिया प्रवचन उपरांत गुरुदेव की आहार चर्या संपन्न पड़गाहन एवं आहार कराने का सौभाग्य बड़ा जैन मंदिर के ट्रस्टी एवं मंदिर निर्माण के संयोजक नरेन्द्र जैन गुरुकृपा,राजेश जैन रज्जन,एवं प्रदीप जैन विश्वपरिवार को मिला। सभी लोगों ने उनके पुण्य की सराहना करते हुये बधाई दी।

आचार्य श्री का हुआ मंगल विहार
दोपहर में सामयिक उपरांत पूज्य गुरुदेव का मंगल विहार हो गया संभावना व्यक्त की जा रही है कि पूज्य गुरुदेव भिलाई दुर्ग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। पूज्य गुरुदेव का रात्रि विश्राम शासकीय विद्यालय सांकरा में हुआ। एवं गुरुवार की मंगल आहारचर्या जाम गांव में संपन्न होगी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *