भगवान महावीर के सिद्धान्तों के पालन से विश्व मे शान्ति संभव आचार्य सुन्दर सागर महाराज

धर्म

भगवान महावीर के सिद्धान्तों के पालन से विश्व मे शान्ति संभव आचार्य सुन्दर सागर महाराज
सागवाडा
स्थानीय सुरभि बाजार मे अपने ससंघ प्रवास के दौरान मंगलवार को प्रातः धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री सुन्दर सागर महाराज ने कहा कि वर्तमान मे विश्व में अराजकता फैली हुई है खुद जियों दूसरो को मार दो की नीति पर अपनाते हुए चारो तरफ अंशाति का वातावरण छाया हुआ है इस संसार मे कोई तन से ,कोई मन से और कोई धन से दुःखी है कोई भी पूर्ण रुप से सुखी नही है सभी तरह की अनूकूलता होने पर भी एक प्रतिकूलता होने पर जीवन मे आनन्द नही होता है।

 

 

 

 

इससे पूर्व संघस्थ आर्यिका विष्णु प्रभामति माताजी ने कहा कि देव शास्त्र और गुरु की भक्ति करेंगे तो हमारे हिस्से मे पुण्य आयेगा और पुण्य से पुण्य कमाना सरल है गुरू चरणो मे ज्ञानामृत प्राप्त होता है जो हमारे जीवन के उत्थान मे सहायक होता है

     

सभा के पूर्व पाडवा भीलूडा ,जेठाणा
,परतापुर से पधारे अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन किया हिमानी जैन ने मंगलाचरण किया

 

 

 

 

 


इस अवसर पर अठारह हजार दशा हुमड समाज अध्यक्ष दिनेश खोडनिया ,सेठ महेश नोगमिया ,ट्रस्टी संतोष खोडनिया,दिनेश मेहता,अश्विन बोबडा ,चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष पवन कुमार गोवाडिया,पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र खोडनिया ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पंचाल ,केसरीमल शाह,नरेन्द्र सेठ ,अशोक शाह,संजय सारगिया ,दिनेश जांगा ,कन्हैयालाल मेहता ,सुरेन्द्र शाह, संजय शाह परतापुर, महेन्द्र शर्मा अली अजगर बोहरा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे
संचालन प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया तथा राजेन्द्र पंचोरी ने किया

 

 

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *