आचार्य सुन्दर सागरजी महाराज ससंघ सानिध्य मे सुरभि परिसर मे श्री शान्तिनाथ महार्चना सम्पन्न
सागवाडा
स्थानीय सुरभि परिसर मे सकल दिगम्बर जैन समाज सागवाडा के संयोजन मे आचार्य सुन्दर सागरजी महाराज ससंघ सानिध्य मे श्रीमती भूरी देवी रतनलालजी खोडनिया परिवार की ओर से सोमवार को शान्तिनाथ महार्चना विधान किया गया
जैन समाज के प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया विरल ने बताया कि इस अवसर पर सोमवार को प्रातः आचार्य ससंघ सानिध्य मे परिवार द्वारा एवम श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी का पंचामृत अभिषेक तथा शान्तिधारा की गयी साथ ही पूर्वाचार्यो को अर्घ समर्पित किये गये




सकलीकरण,इन्द्र प्रतिष्ठा ,मंडप प्रतिष्ठा ,पंच मंगल कलश स्थापना की गयी
दोपहर मे नवदेवता पूजा के बाद निर्मला नरेन्द्र खोडनिया,अरूणा संतोष खोडनिया,उषा दिनेश खोडनिया ,शीतल खोडनिया ,मुस्कान आदिश खोडनिया द्वारा शान्तिनाथ विधान मण्डप पर 125 अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ समर्पित किये गये
रात्रि मे समाजजनों एवम परिजनों द्वारा पंच परमेष्ठी भगवान ,शान्तिनाथ भगवान ,महावीर भगवान की तथा आचार्य सुन्दसागरजी महाराज की भक्ति भाव से नृत्य गान के साथ आरती उतारी गयी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
