जैन बोर्डिंग का शिलान्यास महोत्सव सम्पन्न नूतन भवन का नाम सन्मति सुन्दर सभागार होगा
सागवाड़ा
जैन बोर्डिंग निर्माण समिति के अध्यक्ष कीर्ति कुमार शाह ने बताया की शुक्रवार को प्रातः आचार्य श्री सुन्दर सागरजी की प्रेरणा से स्थानीय रायचन्द त्रिभुवन दास दिगम्बर जैन बोर्डिंग के नव निर्माण कार्य प्रारंभ हेतु शिलान्यास महोत्सव आचार्य ससंघ सानिध्य मे तथा प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया विरल के तत्वावधान मे सम्पन्न हुआ
शिलान्यास महोत्सव के प्रारम्भ मे प्रातः महावीर भगवान के अभिषेक शान्तिधारा के बाद सेठ महेश कुमार नोगामिया तथा 18000 दशा हुमड दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष दिनेश खोडनिया तथा ट्रस्टी जनों द्वारा ध्वजारोहण किया गया
उसके बाद प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया द्वारा
विनायक यंत्र पूजा अर्चना,वास्तु पूजा,भूमि पूंजन विधि सम्पन्न करायी गयी

पश्चात शिलान्यास स्थल पर मुख्य नद्यावर्त शिला एवम मंगल कलश श्रीमती भूरी देवी रतनलाल खोडनिया परिवार की ओर से पुत्र बदामीलाल,नरेन्द्र,संतोष एवम दिनेश खोडनिया द्वारा स्थापित की गयी




उनके बाद पूर्व दिशा मे शरद विभा,नेमी बोबडा ,दक्षिण दिशा मे धनपाल जी शाह सरोदा ,पाश्चिम दिशा मे कुसुमकान्त,आशीष
,अतुल देवडिया परिवार एवम उत्तर दिशा मे राजेन्द्र विमला रवि दोसी परिवार द्वारा मंगल कलश तथा शिलाए स्थापित की गयी
इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज सागवाडा द्वारा निर्माणाधीन जैन बोर्डिंग भवन का नाम सन्मति सभागार रखने की घोषणा की जिसका उपस्थित श्रद्वालुओं ने करतल ध्वनि एवम जयकारो से स्वागत किया

शान्तिपाठ विसर्जन विधि के साथ शिलान्यास महोत्सव सम्पन्न हुआ इस अवसर पर ट्रस्ट्री अश्विन बोबडा ,रिनेश कोठारी,दिनेश मेहता राजेन्द्र पंचोरी ,चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष पवन कुमार गोवाडिया ,जैन बोर्डिंग निर्माण समिति अध्यक्ष कीर्ति कुमार शाह समेत अनेक श्रद्वालु उपस्थित थे
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
