मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा शाकाहार के क्षेत्र में उठाए गए कदम को माना जा रहा है सराहनीय कदम

धर्म

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा शाकाहार के क्षेत्र में उठाए गए कदम को माना जा रहा है सराहनीय कदम
यह अब सभी को पता लग चुका है की मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव बन चुके हैं।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री बनना एक अलग बात है लेकिन दृढ़ इच्छा शक्ति होना एक अलग बात है काम करने के प्रति जज्बा होना जागरूकता होना यह बहुत महत्वपूर्ण होती है ऐसा ही देखने को मिला मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने अहिंसा शाकाहार के प्रति उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कैबिनेट की बैठक ली और एक साहसी कदम उठाते हुए खुले में मांस की बिक्री अंडा पर रोक लगा दी है। जो जो अपने आप में एक सराहनीय कदम है। इसकी सराहना निश्चित रूप से होनी चाहिए दलगत राजनीति से परे होकर इस पर सोचा जाए तो उन्होंने एक अनुकरणीय कदम उठाया है।

ऐसा कदम सभी राज्यों को उठाना चाहिए सभी स्थानीय प्रशासन को भी इसका कदम उठाना चाहिए वह नगर पालिका हो ग्राम पंचायत हो सभी को ऐसा अनुकरणीय कार्य करना चाहिए। जिससे स्वच्छ वातावरण स्वच्छ परिवेश निर्मित हो सके।

 

ऐसा लगता है कि विश्व वंदनीय आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज का सपना साकार हो रहा है। आचार्य गुरुवर कहते हैं। खुद जियो औरों को भी जीने दो , विद्या गुरु का यह फरमान है, मास निर्यात बंद करो विद्या गुरु का यह फरमान है।

 

 

 

 

अब वह सपना भी पूरा होगा
गौशाला बनाए हम
दूध की नदियां बहाए हम
यह संस्कृति हमारी है हम अहिंसा के पुजारी हैं।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *