श्री मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर तपोभूमि प्रणेता प्रज्ञासागर महाराज ने दिया मंगल आशीर्वाद
उज्जैन क्षेत्र के विधायक श्री मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया जिसको लेकर मालवा प्रान्त मे तो ख़ुशी है लेकिन संत जगत मे भी ख़ुशी का संचार है
तपोभूमि उज्जैन के प्रति भी उनका स्नेह समर्पण रहा है और तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री 108 प्रज्ञासागर महाराज की आशीष लेने निरंतर आते रहे है उन्हे मुख्यमंत्री बनाए जाने पर आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज ने उद्बोधन देते हुए उन्हे मंगल आशीर्वाद दिया महाराज श्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हे मंगल आशीर्वाद प्रदान किया महाराज श्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के रूप मे श्री मोहन यादव का चयन किया

निश्चित रूप से वह हुआ जो कोई सोच नहीं सकता वह हो गया उन्होने मध्यप्रदेश सरकार मे शिक्षा मंत्री रहते हुए जो कार्य किये है मै उम्मीद और विश्वास रखूंगा की उनके द्वारा और उनके कार्यकाल मे मध्यप्रदेश एक नयी आकाश की उच्चाई को छुएगा

महाराज श्री ने श्री यादव को अपना परम भक्त बताते हुए कहा की मै अपने परम भक्त भाई मोहन यादव को अत्यंत ह्रदय मन से अत्यंत ख़ुशी के साथ अपना मंगल आशीर्वाद देता हु




की आज आपका मुख्यमंत्री बनना निश्चित रूप से मध्यप्रदेश के लिए पूरी समाज के लिए ख़ुशी का दिन है मै अपना मंगलमय आशीर्वाद प्रदान करता हु
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
