पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव फ्लेक्स का हुआ विमोचन* *कामां में जैनाचार्य सुनील सागर महाराज के सानिध्य में होगा भव्य आयोजन*

धर्म

*पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव फ्लेक्स का हुआ विमोचन*
*कामां में जैनाचार्य सुनील सागर महाराज के सानिध्य में होगा भव्य आयोजन*

कामा
शांतिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति कामां के अध्यक्ष गजेंद्र जैन बड़जात्या जयपुर के नेतृत्व में दिगम्बर जैनाचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ की उपस्थिति में आगामी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की मनुहार पत्रिका फ्लेक्स का विमोचन दिगम्बर जैन पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र बड़ा गांव खेकड़ा उत्तरप्रदेश में रविवार को किया गया।

 

 

 

महोत्सव समिति के महामन्त्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि इस अवसर पर समाज के प्रमुख लोगो द्वारा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु श्री फल अर्पित किया गया तो आचार्य सुनील सागर महाराज ने कहा कि यह कामां नगरी का गौरव है जहां गणिनी आर्यिका विजय मति माताजी ने जन्म लिया जो स्वयं एक साक्षात जिनवाणी का स्वरूप थी।

 

 

 

 

 

ऐसी पावन धरा पर पाषाण को भगवान बनने की क्रिया संपन्न होगी जो कामां जैन समाज के साथ साथ आसपास की जैन समाजों के लिए भी पुण्य वर्धक होगी। इस अवसर पर अन्य संतो ने भी जैन समाज कामां को आशीष प्रदान किया तो प्रतिष्ठाचार्य महावीर जैन गींगला सलूम्बर ने कहा कि भारत के जैन सन्तो के सबसे बड़े संघ का आगमन कामां में होगा जहां आगामी 10 फरवरी से 15 फरवरी तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।


इस अवसर पर जैन समाज के वयोवृद्ध सत्येंद्र प्रसाद जैन, महावीर प्रसाद जैन पथराली वाले सहित कपूर चंद जैन, अनिल जैन लहसरिया, भागचंद जैन,अशोक जैन जयपुर,उत्तम चन्द, प्रेम जैन टाल वाले, देवेंद्र जैन,संजय जैन बोल खेड़िया, प्रदीप बड़जात्या,अजय जैन दिल्ली,विकास बड़जात्या जयपुर,बाबूलाल जैन अगोनिया, पंकज जैन, सुनील जैन,राजीव बाबूजी,सजंय कानूनगो,ज्ञानचंद कलुआ,नितिन जैन,भारत जैन,बिट्टू बड़जात्या,लोकेश,शुभम,नमन जैन बड़जात्या आदि उपस्थित रहे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *