धर्म जागृति संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह पूज्य आचार्य श्री वसुनंदी महाराज ने दिया मंगल आशीर्वाद
फरीदाबाद
देव शास्त्र गुरु की सेवा में समर्पित धर्म जागृति संस्थान जो किसी संतवाद, पंथवाद व नामवाद में न उलझ कर धर्म बचाओ धर्म सिखाओ* सिद्धांत के साथ आगे बढ़ रही है जिसकी संपूर्ण भारत में सोलह प्रान्तों में शाखाएं कार्य कर रही हैं। ऐसी संस्थान की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी को आशीर्वाद देते हुए सभी पदाधिकारीयों और सदस्यों से देव शास्त्र गुरु के प्रति निस्वार्थ भाव से कार्य करने की अपेक्षा रखता हूँ।
उक्त उदगार परम् पूज्य आचार्य श्री वसुनंदी महाराज ने आदिधाम लाल मन्दिर डबुआ कालोनी फरीदाबाद में आयोजित पिच्छिका परिवर्तन समारोह में व्यक्त किये।

कार्यक्रम संयोजक हिमांशु जैन कामां वाले एवं वर्षायोग समिति के अध्यक्ष राहुल जैन ने अवगत कराया की चातुर्मास के अंतर्गत भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह का आयोजन आदि धाम लाल मंदिर के प्रांगण में किया गया तो इस अवसर पर धर्म जागृति संस्थान की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ।






शपथ ग्रहण समारोह में योगेश जैन मेरठ अध्यक्ष, नीरज जैन जिनवाणी चैनल आगरा कार्यवाहक अध्यक्ष, डॉ नीरज जैन दिल्ली चेयरमैन, निकुंज जैन दिल्ली एवं विनोद जैन मिलेनियम फिरोजाबाद संरक्षक,रमेश चंद गर्ग बोलखेड़ा संयोजक,इंजीनियर भूपेंद्र जैन महामंत्री, संजीव जैन मंत्री, राजकमल जैन सरावगी कोषाध्यक्ष, संजय जैन बड़जात्या कामां प्रचार मंत्री, संजय जैन सीए संगठन मंत्री के साथ साथ राहुल जैन ,राकेश जैन पलवल,अनिल जैन पूर्व आई पीएस,मनोज जैन शास्त्री,सुरेश जैन गौतमनगर आदि ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर वर्षा योग समिति द्वारा नवीन पदाधिकारीयों का सम्मान भी किया गया तो वहीं पूर्व अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने कहा कि जो भी धर्म जागृति संस्थान से जुड़कर अपनी सेवाएं देना चाहते हैं वह सादर आमंत्रित हैं संस्थान के नवीन महामंत्री इंजीनियर भूपेंद्र जैन ने गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए आभार प्रकट किया और युवाओं से अत्यधिक संख्या में धर्म जागृति संस्थान से जुड़ने का आह्वान किया।
संजय जैन बड़जात्या कामां से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
