मुनि श्री समयसागर महाराज संघ का गंजबासौदा प्रवेश आज

धर्म

मुनि श्री समयसागर महाराज संघ का गंजबासौदा प्रवेश आज
गंजबासौदा
विश्व वंदनीय आचार्य श्री गुरुवर विद्यासागर महाराज से प्रथम दीक्षित शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री समय सागर महाराज संघ का मंगल प्रवेश आज संध्या बेला में गंजबासौदा में होगा।

 

 

पूज्य श्री खुरई से बीना, मंडी बामोरा, बरेठ होते हुए गंजबासौदा की ओर बिहार कर रहे हैं। पूज्य मुनि संघ का वर्षायोग खुरई नगर में संपन्न हुआ है। तब से ही यहां के नगर की समाज पूज्य गुरुदेव से यहां आगमन हेतु निवेदन कर रहे थे। पूज्य गुरुदेव के आगमन को लेकर नगर में काफी उत्साह है एवं व्यापक तैयारियां की जा चुकी हैं।

 

 

 

पूज्य मुनिसंघ की आहारचर्या बरेठ में संपन्न होगी आहारचर्या उपरांत पूज्य गुरुदेव का बिहार गंजबासौदा की ओर होगा। नगर की अगवानी को भव्य बनाने हेतु स्वागत द्वार बनाए गए हैं। एवं सेवा दल के दिव्य घोष अगवानी को आतुर है। समाज बंधु से निवेदन किया गया है कि वह बरेठ स्थित धर्म कांटे पर उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अगवानी में शामिल होकर इस भव्य बनाएं।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *