16 दिवसीय पखवाड़े में 16 दिन तक शांतिनाथ मण्डल विधान का आयोजन

धर्म

16 दिवसीय पखवाड़े में 16 दिन तक शांतिनाथ मण्डल विधान का आयोजन

 

निवाई

 

 

सकल दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा सन्त निवास नसिंया जैन मंदिर में आर्यिका श्रुतमति सुबोध मति व विशेष मति माताजी संध के सानिध्य में 16 दिवसीय पखवाड़े के तहत 16 दिन तक शांतिनाथ मण्डल विधान का आयोजन किया गया जो बुधवार 8 मई से 23 तक अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गाजे बाजे से विधान मण्डप की रचना करके शांति अनुष्ठान किया जाएगा । जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि 16 दिवसीय विधान कार्यक्रम में पण्डित सुरेश कुमार शास्त्री के निर्देशन में चावलों से विधान मण्डप का मांडना किया गया जिसमें गुरु माता श्रुतमति

 

 

 

सुबोध मति एवं विशेष मति माताजी के सानिध्य में पांच मंगल कलश की स्थापना हुई। कार्यक्रम में सोधर्म इन्द्र महावीर प्रसाद रमेश चंद मुकेश कुमार अनिल कुमार जैन पहाड़ी एवं सोधर्म इन्द्र निर्मल कुमार रविन्द्र गोयल ममता गोयल को भगवान शांतिनाथ जी का कलशाभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य मिला। विधान में देव शास्त्र और गुरु पूजन आर्यिका रत्न आदिमति माताजी पूजन के साथ गाजे बाजे से शांतिनाथ मण्डल विधान की विशेष पूजा अर्चना भक्ति भाव से की गई। विधान के अन्तर्गत श्रद्धालुओं ने 120 श्री फल अर्ध्य चडा़ये। इसके बाद भगवान शांतिनाथ जी की महाआरती उतारी गई। जौंला ने बताया कि विधान कार्यक्रम में प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस अवसर पर राजेन्द्र सेदरिया त्रिलोक रजवास गोपाल कठमाणा सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *