श्री पार्श्वनाथ निर्वाण कल्याणक महोत्सव पर बोरखेड़ा में पार्श्वनाथ निर्वाण कल्याणक महोत्सव एवं श्री विद्यासागर संत भवन का शिलान्यास होगा।

धर्म

श्री पार्श्वनाथ निर्वाण कल्याणक महोत्सव पर बोरखेड़ा में पार्श्वनाथ निर्वाण कल्याणक महोत्सव एवं श्री विद्यासागर संत भवन का शिलान्यास होगा।

कोटा
कोटा के उपनगर में 23 अगस्त को भगवान पारसनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा।

 

 

 

अंशुल जैन कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर संतोष नगर थेकड़ा रोड बोरखेड़ा में भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा इस अभूतपूर्व बेला में आचार्य श्री विद्यासागर संत भवन का शिलान्यास भी किया जाएगा। आयोजन की कड़ी में श्री जी का सामूहिक अभिषेक शांति धारा एवं पूजन, निर्वाण लाडू समर्पित कर आचार्य श्री विद्यासागर संत भवन का शिलान्यास किया जाएगा। इसके उपरांत समस्त अतिथियों एवं समाज बंधु का स्नेह भोज आयोजित किया जाएगा। सकल दिगंबर जैन समाज बोरखेड़ा ने सभी से इस आयोजन में भक्ति भाव से सम्मिलित होने की अपील की है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *