राजस्थान का सोया भाग जागा समयसागर महाराज के संभावित कदम राजस्थान की ओर
बीना
विश्व वंदनीय आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज की दीक्षा स्थली राजस्थान स्थली एक बार पुनः भाग्य उदित होने वाला है।
जी हां यह राजस्थान वासियों के लिए शुभ संकेत हैं। पावन प्रांत राजस्थान मरुधरा की भूमि अजमेर जहां पर पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की दीक्षा हुई। उसी के समीप बने नारेली तीर्थ पर पूज्य गुरुदेव से प्रथम दीक्षित शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 समय सागर महाराज के द्वारा पंचकल्याणक महोत्सव होने की संभावनाएं बन रही है।

यदि यह संकेत हमें प्राप्त हो रहे हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत कहे जा सकते हैं। पूज्य महाराज श्री अभी बीना में विराजमान है। इस सूचना से समस्त राजस्थान में हर्ष की लहर है।
राजस्थान वासी यही कहते दिखाई दे रहे हैं।



कि आज सोया भाग्य हमारा जागने वाला है। और कह रहे हैं विनती सुन ली गुरुवर ने अब तो होगा चमत्कार अब तो होगा चमत्कार।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
