वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का साबला में हुआ मंगल प्रवेश
साबला
पट्टाधीश वात्सल्य वारिघि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के विशाल संघ का मंगलवार रायकी से विहार साबला में मंगल प्रवेश हुआ आचार्य उदयपुर से 110 किलोमीटर पैदल यात्रा कर साबला में पहुंचे उदयपुर से 19 11 2023 को मंगल विहार और साबला में 5.12.2023 को पहुंचे।
जहा पर जैन समाज ने बेण्ड बाजो के साथव फुल माला के साथ साबला मे महादेव मदीर के पास के पास साबला समाज पारसोला धरियावाद गामडी रिछा निठाऊआ मुंगेड आसपुर आदि गांव से आए जैन समाज के लोगों ने भव्य आगवानी की।

महाराज श्री को संघ सहित पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में लाया गया जहां पर महाराज ने सभी जिनालय में दर्शन किए महाराज श्री का सभी ने आशीर्वाद लिया

आचार्य श्री अजीत सागर जी महाराज बिंब प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य स्मारक प्रतिष्ठा मंगल महोत्सव साबला जिला डूंगरपुर में होगा ।

प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज की मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परंपरा के चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री अजीत सागर जी महाराज की समाधि साबला राजस्थान में वर्ष 1990 में हुई थी ।उनके पुण्य स्मरण स्वरूप दिगंबर जैन समाज साबला एवम् श्री दिगंबर जैन अजीत कीर्ति गिरी पर आचार्य अजीत सागर जी महाराज का बिंब प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य स्मारक प्रतिष्ठा मंगल महोत्सव तीन दिवसीय दिनांक 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिघि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के विशाल संघ सानिध्य में आयोजित किया गया है।


तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज 6 दिसंबर बुधवार को प्रातः नंदी विधान ,देव , गुरु आज्ञा पंचामृत अभिषेक ,घट यात्रा ,भूमि शुद्धि सिंहद्वार लोकार्पण, ध्वजारोहण पंडाल उद्घाटन ,चित्र अनावरण दीप प्रवज्जलन आचार्य निमंत्रण कार्यक्रम होंगे ।इसके पश्चात आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की दिव्य मंगल देशना होगी। दोपहर को आहारचार्य के बाद इंद्र सकली करण ,इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा दिगबंधन जाप्य प्रारंभ जिन अभिषेक और याग मंडल विधान किया जावेगा दोपहर 4:00 बजे आचार्य श्री एवं संघ के साधुओं के मंगल प्रवचन होंगे शाम को आनंद यात्रा के बाद श्रीजी और आचार्य श्री की आरती के पश्चात शास्त्र सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।संपूर्ण कार्यक्रम संहिता सूरी पंडित हँसमुख जैन धरियावद ,पंडित भागचंद जैन धरियावद और विनोद शास्त्री साबला के निर्देशन में संपन्न कराए जायेगे स्वागत में समाज अध्यक्ष राजमल सेठ पूर्व दशा हुमड के अध्यक्ष बसंतलाल सराफ महावीर सेठ राकेश वेडा अशोक भुता अजीत भुता कनकमल पंकज वेडा दिनेश सराफ नरेन्द्र पचोरी दिपक पचोरी भरत पचोरी कल्पेश दोषी रिषभ दोशी सुरजमल पेचोरी जयन्तीलाल पारीख महिला मंडल के अध्यक्ष लीना सेठ में पिनल वेडा विद्युत पंचोरी बिन्दुपचोरी दीपमाला पियका आदी कई भारी संख्या मे जैन समाज के महिला व पुरूष मोजुद थे।
राजेश पंचोलिया वात्सल्य भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
