आचार्य श्री अजीत सागर जी महाराज बिंब प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य स्मारक प्रतिष्ठा मंगल महोत्सव साबला जिला डूंगरपुर में होगा ।

धर्म

आचार्य श्री अजीत सागर जी महाराज बिंब प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य स्मारक प्रतिष्ठा मंगल महोत्सव साबला जिला डूंगरपुर में होगा ।

 साबला

आचार्य श्री अजीत सागर जी महाराज बिंब प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य स्मारक प्रतिष्ठा मंगल महोत्सव साबला जिला डूंगरपुर में होगा । प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज की मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परंपरा के चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री अजीत सागर जी महाराज की समाधि साबला राजस्थान में वर्ष 1990 में हुई थी ।उनके पुण्य स्मरण स्वरूप दिगंबर जैन समाज साबला एवम् श्री दिगंबर जैन अजीत कीर्ति गिरी पर आचार्य अजीत सागर जी महाराज का बिंब प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य स्मारक प्रतिष्ठा मंगल महोत्सव तीन दिवसीय दिनांक 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिघि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के विशाल संघ सानिध्य में आयोजित किया गया है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 6 दिसंबर बुधवार को प्रातः नंदी विधान ,देव , गुरु आज्ञा पंचामृत अभिषेक ,घट यात्रा ,भूमि शुद्धि सिंहद्वार लोकार्पण, ध्वजारोहण पंडाल उद्घाटन ,चित्र अनावरण दीप प्रवज्जलन आचार्य निमंत्रण कार्यक्रम होंगे ।इसके पश्चात आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की दिव्य मंगल देशना होगी।

 

 

दोपहर को आहारचर्या के बाद इंद्र सकली करण ,इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा दिगबंधन जाप्य प्रारंभ जिन अभिषेक और याग मंडल विधान किया जावेगा दोपहर 4:00 बजे आचार्य श्री एवं संघ के साधुओं के मंगल प्रवचन होंगे शाम को आनंद यात्रा के बाद श्रीजी और आचार्य श्री की आरती के पश्चात शास्त्र सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

7 दिसंबर को जिनेंद्र भगवान के पंचामृत अभिषेक नित्य नियम पूजन और विधान की पूजन की जाएगी आचार्य श्री के मंगल प्रवचन के पश्चात विमान शुद्धि जुलूस , बेदी संस्कार ,वास्तु पूजन किए जाएंगे दोपहर को आचार्य श्री के मंगल देशना शाम को आनंद यात्रा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे ।

 

 

 

 

 

शुक्रवार 8 दिसंबर को श्री जी जिनेंद्र प्रभु के पंचामृत अभिषेक नित्य नियम पूजन के बाद आचार्य श्री अजीत सागर जी की पूजन होगी विश्व शांति महायज्ञ के पश्चात आचार्य श्री के मंगल देशना होगी। 10:00 बजे रथ परावर्तन के पश्चात 11:00 बजे आचार्य श्री अजीत सागर जी की मूर्ति विराजमान कर कलशारोहण कार्यक्रम कर विसर्जन कार्यक्रम किया जावेगा।


अजीत कीर्ति गिरी कार्यकारिणी साबला के बसंती लाल जैन, जयंतीलाल , अजीत कुमार , राजकुमार ,नितिन कुमार तथा सकल दिगंबर जैन समाज साबला के पदाधिकारीयो ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है
संपूर्ण कार्यक्रम में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज सहित 8 मुनिराज 19 आर्यिका माताजी और दो छुल्लक सहित 32 साधुओं का मंगल सानिध्य प्राप्त होगा ।अजीत गिरी स्थापित करने के लिए आचार्य वर्धमान सागर जी आचार्य अजीत सागर जी के शिष्य मुनि चिन्मय सागर जी आर्यिका श्री शीतल मति की विशेष प्रेरणा रही ।संपूर्ण कार्यक्रम संहिता सूरी पंडित हँसमुख जी जैन धरियावद ,पंडित भागचंद जी जैन धरियावद और विनोद जी शास्त्री साबला के निर्देशन में संपन्न कराए जाएंगे।
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *