चुनौतियों का सामना करने से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती हैआर्यिका विज्ञाश्री

धर्म

चुनौतियों का सामना करने से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती हैआर्यिका विज्ञाश्री
निवाई
भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में चल रहे 48 दिवसीय श्री जिनसहस्त्रनाम महामंडल विधान में अनेक मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में प्रातः अभिषेक, शांतिधारा अष्टद्रव्यों से पूजा के बाद विधान मंडल की पूजा हुई जिसमे श्रीमान रतन लाल महेंद्र कुमार सारसोप वाले निवाई ने पूजा अर्चना कर पुण्यार्जन प्राप्त कियाम कार्यक्रम के अंतर्गत आर्यिका श्री ने भरी धर्मसभा में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा- बुद्धिमान एवं समझदार व्यक्ति विपरीत परिस्थिति में हिम्मत और हौसला नहीं हारते ,बल्कि उनसे इतना कुछ सीख लेते हैं जो जीवन भर पुरुषार्थ करने पर अन्य व्यक्ति नहीं सीख पाते हैं,कठिनाइयों में भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है साहस चुनौतियों का सामना करने का संबल प्रदान करता है। दूर दृष्टि हो तो जीवन में कठिनाइयों से बड़ा वरदान और कुछ नहीं हो सकता है जो बुद्धिमान होता है वह संघर्ष की चुनौतियों को पार करके ही रहते हैं । इसलिए कठिनाइयों को ही सफलता की पर्याय माना जाता है। अतः परेशानियों से घबराये़ नही उनका सामना कर जीवन जीना चाहिए। कार्यक्रम बाद आर्यिका श्री ने सभी भक्तजनों को मंगलमय आशीर्वाद दिया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *