मार्ग हम बता रहे हैं दर्शन आपको जाकर करना होगा समयसागर महाराज

धर्म

मार्ग हम बता रहे हैं दर्शन जाने पर डोंगरगढ़ में मिलेंगे–निर्यापक श्रमण मुनि श्री समयसागरजी महाराज
खिमलासा

भक्तो के जय जय कार और डोल बाजों की गूंज के बीच संत शिरोमणि आचार्य भगवंत गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री समयसागरजी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश खिमलासा नगर में हुआ जहां भक्तो ने जगह जगह श्री फल भेंट कर पाद प्रक्षालन और आरती कर मुनि संघ की भव्य आगवानी की यह शोभायात्रा आचार्य श्री विद्यासागर भवन पहुंचकर धर्म सभा में बदल गई।

 

 

 

 

जहां संत शिरोमणि आचार्य भगवंत गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज की भव्य पूजन की गई इस दौरान सभी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समयसागरजी महाराज ने कहा कि आचार्य भगवंत गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद व संकेत ही सर्वोपरि है

उनकी  आज्ञा और निर्देश अनुसार ये कदम आगे बढ़ते चले जाते हैं मार्ग हम बता रहे हैं दर्शन आपको जाकर करना होगा।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी,

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *