राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के जैन वर्ग के सदस्य श्रीमान धन्य कुमार जिन्नापा गुंडे जैन, भारत सरकार राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ने मुनि श्री सुधा सागर महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

धर्म

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के जैन वर्ग के सदस्य श्रीमान धन्य कुमार जिन्नापा गुंडे  जैन, भारत सरकार राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ने मुनि श्री सुधा सागर महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
आगरा

दिनांक 24 नवंबर 2023 को आगरा के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर हरी पर्वत, आगरा में *भारत सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के जैन सीट के सदस्य “श्रीमान धन्य कुमार जिन्नापा गुंडे ज जैन” ( राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) अपनी धर्मपत्नी एवं साथी अवनीश जैन, प्रधुम्न जैन आदि के साथ आगरा में पधारे।

 

 

 

 

जहां सुबह पूज्य गुरुदेव मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के समक्ष श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया एवं उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक होने
के समाज को होने वाले लाभों से अवगत कराया और अपनी अहम भूमिका समाज के प्रति भी निभाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

दोपहर में समाज के प्रमुख व्यक्तियों के साथ भी बैठक कर उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय को होने वाले लाभो को एवं उनको प्राप्त करने हेतु दिशा निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी। एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा पूछे गए सवालों /शंकाओं का भी उन्होंने जिम्मेदारी से उत्तर दिया और हर ज़रूरी कार्य को करने एवं करवाने हेतु उन्होंने समाज को हर सम्भव मदद करने का भरोसा भी दिया।

श्रीमान धन्य कुमार जी ने बताया की वह और पूरा अल्पसंख्यक मंत्रालय गिरनार जी और शिखर जी जैसे मामलों में पूरी तरह से सजग है और सतर्कता बरतते हुए कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हर साल केंद्र सरकार अल्पसंख्यक मंत्रालय में हजारों करोड़ों रुपए का कोटा निर्धारित करती है जिसका लाभ समाज नहीं ले पाती है तो वह कोटे की अनुपयोगी रकम अगले सालों में कम कर दी जाती है। इस तरह से साल दर साल अल्पसंख्यक समुदायों को मिलने वाला कोटा भी जानकारी के अभाव एवं सजगता के अभाव में कम होता जा रहा है। जिसका नुकसान सभी अल्पसंख्यक समुदायों को भुगतना पड़ता है।

इस अवसर जैन धर्म के चारों वर्गों के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

जिनमें पूर्व महापौर नवीन जैन पूर्व उपमहापौर अशोक जैन, श्वेताम्बर समाज के मुकेश जैन (ओसवाल पब्लिकेशन, राज्य अध्यक्ष- भारतीय जैन संघठना उ.प्र., सत्यमेव जयते ट्रस्ट), सुरेंद्र जैन (अध्यक्ष स्थानक वासी समाज) मंत्री अनिल जैन, शरद चौरडिया (मंत्री, मूर्ति पूजक संघ), सुनील जैन ठेकेदार (महामंत्री – आगरा दिगंबर जैन परिषद),
राजेंद्र जैन एडवोकेट (उपाध्यक्ष – दिगंबर जैन शिक्षा समिति आगरा)


अंकेश जैन (उ.प्र. राज्य महामंत्री- भारतीय जैन संगठना एवं राज्य प्रभारी- ग्लोबल महासभा), हेमा जैन (वरिष्ठ कार्यकर्ता बीजेपी), अनिल जैन, नरेश जैन, एवम प्रवीण जैन, दीपक जैन (प्रमुख कार्यकर्ता बीजेपी), आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज जैन जी ने किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *