उदारमना धर्मनिष्ठ श्री अशोक सुशीला पाटनी आरके मार्बल किशनगढ़ को मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज की पुरानी पिच्छिका प्राप्त हुई एवम नवीन पिच्छिका भेट करने का मिला सौभाग्य
पारसनाथ
परम मुनि श्री 108 प्रमाण सागर महाराज संघ का आज शाश्वत सम्मेद शिखर सिद्ध क्षेत्र की भूमि की तलहटी पर स्थित गुणायतन परिसर में आज मुनि संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न हो गया।
बड़े ही भक्ति भाव के साथ यह आयोजन चला इस आयोजन के क्रम में आज एक हर्षदायक सूचना प्राप्त हुई जिन्हे हम जैन समाज का गौरव कहें, या इन्हे कुशल व्यवसाई कहें।

ऐसे व्यक्तित्व को भला कौन नहीं जानता आज उन्हें पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज की पुरानी पिच्छिका प्राप्त हुई। एवम नवीन पिच्छिका भेट करने का पुण्य लाभ मिला


ये व्यक्तित्व है, जैन समाज के गौरव उदार हृदय व्यक्तित्व श्रीमान अशोक सुशीला पाटनी आरके मार्बल किशनगढ़ को पूज्य गुरुदेव की पिच्छिका प्राप्त हुई। इस सूचना के बाद संपूर्ण भारतवर्ष में एक खुशी का संचार है।


जिन्होंने समाज को एक साथ रखते हुए स्वयं को भी धर्म से जोड़ रखा और नियम संकल्प के साथ जिया। ऐसे व्यक्तित्व के आगे शब्द भी बोने साबित हो जाते हैं। मानव जाति के साथ-साथ समाज के लिए यह दोनों व्यक्तित्व एक आदर्श स्थापित करते हैं। उनके व्यक्तित्व की उनके पुण्य की जितनी अनुमोदना की जाए कम होगी। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई यह दोनों खुशी से झूम उठे और भक्ति में मगन हो गए और उपस्थित जन समुदाय भी जय-जयकार हुआ दिखाई दिया। पूज्य महाराज श्री के चरणों में नमोस्तु कर पुरानी पिच्छी प्राप्त की। इन अलौकिक क्षणों को मौजूद समुदाय के साथ सभी टीवी चैनल के माध्यम से एवं यूट्यूब के माध्यम से देखकर हर्षित हो रहे थे। और सभी उनके पुण्य की अनंत अनंत अनुमोदन कर रहे थे।
यही कामना करता हूं कि भगवान करे यह और बढ़े,और बढ़े बढ़ते ही रहे और फूले फले।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
