मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद लेने अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा पहुंचे
पारसनाथ
शाश्वत सिद्ध क्षेत्र सम्मेदशिखर की तलहटी पर गुणायतन में विराजमान मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद लेने अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा आए
वह काफी समय महाराज श्री के समक्ष बैठे और उन्होंने महाराज श्री से काफी समय तक चर्चा की बताया जा रहा है कि वे आज पर्वत की वंदना भी कर सकते हैं।

वे मंगलवार की रात को जेड श्रेणी के सुरक्षा घेरे में मधुबन पहुंचे थे। मधुबन भूमि शाश्वत भूमि है एवं अनेक तीर्थंकरों की निर्माण भूमि है यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है उनका आना जब आकर्षण का केंद्र बन गया जब मौजूद श्रद्धालुओं से वह घुल मिल गए चारों तरफ सुरक्षा घेरे होने के बावजूद भी लोग उनसे अनजान थे लेकिन जेड सुरक्षा होने के बावजूद भी लोग उनके साथ सेल्फी लेने को बेताब थे।

वे जैन श्वेतांबर संस्था के कच्छी भवन में भूमि पूजन कार्यक्रम में बुधवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे जैसे ही वह स्थल पर पहुंचे उन्हें देखने वालों का हजुम उमड़ पड़ा।




एक नजर
आपको बता दें कि श्री सिंह दो बार आतंकवादी हमले से बच चुके सरकार द्वारा उन्हें आजीवन सुरक्षा प्रदान है। किसी भी कार्यक्रम में जाने से पूर्व सुरक्षा कर्मी उसे स्थल की जांच करते हैं तभी वह किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होते हैं। प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चपे चपे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रखंजमंडो
